अंबिकापुर

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को रेडियो कॉलर पहनाया, फिर जंगल में छोड़ा, 6वें दिन आया था पकड़ में

Kabra Elephant: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ पहाड़ के नीचे जंगल में वन विभाग की टीम ने किया था ट्रैंकुलाइज, कबरा हाथी को छोड़े जाने के बाद फिर से दहशत में क्षेत्र के ग्रामीण
3 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 6:25 PM IST
Kabra elephant caught and leave
Kabra elephant Rescue, कबरा कान हाथी, जिसे किया गया ट्रैंकुलाइज (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में आतंक का पर्याय बन चुके कबरा कान हाथी (Kabra Elephant in Surguja) को वन विभाग ने बुधवार की दोपहर ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा था। जब वह धीरे-धीरे बेहोशी की हालत में आने लगा तो उसे बेडिय़ों में जकडक़र रेडियो कॉलर पहनाया गया। इसके बाद उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया गया। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में फिर दहशत का माहौल है। वहीं रेस्क्यू के बाद दोनों कुमकी हाथियों तीरथ राम और दुर्योधन को वापस रवाना किया गया। बता दें कि कबरा हाथी पिछले 6 महीने में बलरामपुर, सूरजपुर व सरगुजा जिले में 19 लोगों की जान ले चुका है। इससे पूर्व यह उम्मीद जताई जा रही थी कि कबरा हाथी को रेस्क्यू कर रमकोला स्थित हाथी रेस्क्यू सेंटर में ले जाया जाएगा।

अविभाजित सरगुजा जिले के बलरामपुर, सूरजपुर व सरगुजा में 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी Kabra Elephant News) को काफी मशक्कत के बाद 6वें दिन वन विभाग की टीम पकडऩे में सफल हो गई। वह 17 हाथियों के झुंड में शामिल हो गया था। कबरा हाथी उदयपुर वन परिक्षेत्र के अलग-अलग इलाके में दल के साथ विचरण कर रहा था। ऐसे में वन विभाग की टीम को उसे ट्रैंकुलाइज करने में परेशानी हो रही थी।

5 दिन तक टीम उसे पकडऩे में नाकाम रही थी। फिर मौका मिलते ही कुमकी हाथियों तीरथ राम और दुर्योधन की मदद से वन विशेषज्ञों द्वारा उसे बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे ट्रैंकुलाइज किया गया। रामगढ़ पहाड़ी (Ramgarh Hill) के नीचे जंगल में उसे ट्रैंकुलाइज गन से डॉट मारा गया। डॉट निशाने पर लगा और कबरा हाथी धीरे-धीरे बेहोशी की हालत में आने लगा था।

Kabra elephant Rescue, रेस्क्यू के बाद लौटते कुमकी हाथी (Photo- Patrika)

Kabra elephant: रेडियो कॉलर लगाकर छोड़ा

कबरा हाथी के पकड़ में आने के बाद वन विभाग (Forest Department) की टीम ने राहत की सांस ली। फिर उसे विशेषज्ञों द्वारा सीसीएफ की मौजूदगी में हाई फ्रिक्वेंसी रेडियो कॉलर पहनाया गया और शाम को बेडिय़ों में बांधकर फिर से उसे जंगल में छोड़ दिया गया। विभाग द्वारा उसे छोड़े जाने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि रेडियो कॉलर लगाने के बाद वह ट्रैक तो हो जाएगा, लेकिन उन्हें उसकी मौजूदगी का पता कैसे चलेगा? कबरा हाथी को छोड़े जाने से लोग फिर दहशत में आ गए हैं।

वाइल्ड लाइफ की टीम 3 दिन करेगी अध्ययन

वन अफसरों का कहना है कि कबरा हाथी को बेड़ी लगाकर जंगल में छोड़ा गया है। वाइल्ड लाइफ (Wild Life team) की टीम 3 दिन तक उसके व्यवहार का अध्ययन करेगी। इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। इधर कुमकी हाथियों की टीम रेस्क्यू के बाद लौट गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में ये हुए शामिल

ऑपरेशन को सफल बनाने में सीसीएफ (CCF) वन्य जीव डॉ. प्रणय मिश्रा, डीएफओ सूरजपुर विपुल अग्रवाल, डीएफओ सरगुजा लोकनाथ पटेल, डिप्टी डायरेक्टर एलिफेंट रिजर्व सौरभ सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा प्रशिक्षु आईएफएस कुणाल मिश्रा, संतोष पांडेय एसडीओ सूरजपुर, अर्पित राय एसडीओ ओडग़ी, उदयपुर एसडीओ सपना मुखर्जी, प्रतापपुर एसडीओ संस्कृति बारले, रेंजर फेकू प्रसाद चौबे, पूजा यादव, उत्तम मिश्रा, सुनीत साहू, रामनिवास दहायत,

वनपाल गिरीश बहादुर सिंह, रामबिलास सिंह, शशिकांत सिंह, मलेश्वर पैकरा, यादनंद सिंह, अशोक सिंह, ड्रोन निगरानी में ऋतिक सोनी, राजाराम यादव, इंद्र प्रसाद पिपला, बसंत राम, आर्मो कुमार, वनरक्षक इग्नेश बेक, अमर नाथ राजवाड़े, नंदकुमार, राजू टोप्पो, राजेश राजवाड़े, पूरन राम, अमरनाथ, विष्णु सिंह, राजेश कुजूर, सहिस कपूर, अवधेश पूरी, बृजभान, भैयालाल तिर्की समेत अन्य शामिल रहे।

Updated on:
18 Nov 2026, 6:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा कान हाथी को किया गया ट्रेंकुलाइज, गले में लगा डॉट, धीरे धीरे हो रहा बेहोश

Kabra Elephant Rescue: कबरा हाथी का पांचवें दिन भी रेस्क्यू नाकाम, ले चुका है 19 जान, वन अमले ने जंगल में डाला डेरा

Ambikapur Fraud: लोन क्लोज कराने के नाम पर पति-पत्नी से ले लिए 6.10 लाख, कहा- सेटलमेंट करवा दिया हूं, फिर आया कंपनी से फोन

Ambikapur News: आधी रात सीतापुर और मैनपाट पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, की जनसभा, खनन प्रभावितों से करेंगे बात

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम