
अंबिकापुर। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत शहर के राजीव भवन में कांग्रेस द्वारा प्रेस कांफे्रंस का आयोजन किया गया। इसमें एआईसीसी ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग उपस्थित रहीं। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम ने वोट चोरी को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तंज कसते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग न जाने कैसा काम कर रही है। वे कहते हैं कि हम स्कूल से लेकर कॉलेज तक गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उन्होंने रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आईं भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
टीएस सिंहदेव ने कहा कि स्मृति ईरानी अगला चुनाव करीब-करीब यहां से लडऩे वाली हैं। भाजपा को इस बार यहां लग रहा है कि वे जीतने की स्थिति में नहीं हैं। इसी वजह से स्मृति ईरानी को हाईलाइट किया जा रहा है। स्मृति ईरानी को दो-दो राज्यों का प्रभार दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये उनकी पार्टी (BJP) का अंदरूनी मामला है।
उन्होंने कहा कि मैं बस स्मृति ईरानी से इतना ही पूछना चाहता हूं कि शक्कर के भाव आज क्या हैं? यूपी में जब वे चुनाव लड़ी थीं तो उन्होंने शक्कर का भाव कितना कहा था और आज उनकी पार्टी ने क्या भाव पहुंचा दिया है।
प्रेसवार्ता में पूर्व डिप्टी सीएम (Former Deputy CM TS Singhdeo) ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोडऩे और काटने का खेल चल रहा है। उन्होंने पीलीभीत में बिना फॉर्म भरे 13 हजार मतदाताओं के नाम बदलने और देश में 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने का भी दावा किया। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी होने की भी बात कही।
मतदाता सूची (Voter list) में नाम जोडऩे और हटाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग नियमों के विपरीत काम कर रहा है। इस मौके पर एआईसीसी ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक ने कहा कि एआईसीसी के 20 मुद्दे हैं। पहले नंबर पर वोट बचाओ, देश बचाओ है। वहीं वोट चोरी का मुद्दा मुख्य है।