अंबिकापुर

Fraud with mother: बलात्कार के केस में जेल में बंद था बेटा, 2 युवकों ने उसकी मां से कहा- हम छुड़वा देंगे, फिर ले लिए 50 हजार, अब…

Fraud with mother: आरोपियों ने महिला से 70 हजार रुपए में हुई थी डील, 50 हजार रुपए देने के बाद आरोपी नहीं छुड़ा पाए महिला के बेटे को, पैसे वापस मांगने पर दे रहे धमकी
2 min read
Chhattisgarh Fraud Case
Fraud Demo imagae (Photo Patrika)

अंबिकापुर. दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद युवक को छुड़ाने उसकी मां को झांसा देकर 50 हजार रुपए (Fraud with mother) की ठगी करने का मामला सामने आया है। दरअसल सितंबर 2024 में महिला अपनी बहन के घर घूमने गई थी। यहां उसकी मुलाकात 2 युवकों से हुई। युवकों ने उससे कहा कि वे उसके बेटे को जेल से छुड़ा देंगे। इसके लिए उन्होंने 70 हजार रुपए की डिमांड की। बेटे की मोह में महिला ने जमीन गिरवी रखकर पहले उन्हें 50 हजार रुपए दिए थे। रुपए लेने के बाद भी उन्होंने कुछ नहीं किया। अब रुपए मांगने पर महिला को धमकी दी जा रही है। महिला की रिपोर्ट पर मणिपुर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अखोरा खुर्द निवासी एक युवक को सितंबर 2024 में एक युवक को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। उसके परिजन उसका जमानत (Fraud with mother) कराने के प्रयास में लगे थे। इसी दौरान युवक की मां रामबाई बहन के घर ग्राम मेण्ड्राकला गई थी। यहां उसकी मुलाकात संदीप लकड़ा और सुरेंद्र लकड़ा से हुई।

दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे उसके बेटे को जेल से छुड़ा देंगे, जिसके लिए 70 हजार लगेंगे। आरोपियों ने पहले 50 हजार रुपए देने और बाकी 20 हजार बाद में देने की बात कही। पीडि़ता ने खेत गिरवी रखकर 50 हजार (Fraud with mother) इंतजाम किए और 28 सितंबर 2024 को पति के साथ मेण्ड्राकला पहुंची। यहां आरोपियों ने बाइक से आकर रुपए ले लिए।

Fraud with mother: बेटा भी नहीं छुटा, रुपए भी गए

50 हजार रुपए देने के बाद भी जब बेटा जेल से बाहर नहीं आ पाया तो महिला ने दोनों युवकों से संपर्क किया। उसने कहा कि तुम लोगों ने पैसे भी ले लिए और बेटे को छुड़ा भी नहीं पाए। इस पर उसने दोनों से दिए गए रुपयों की डिमांड की।

इस पर आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार (Fraud with mother) कर दिया और उसे धमकी देने लगे। इसकी शिकायत महिला ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Published on:
03 May 2026 02:01 pm
Also Read
View All
Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब सप्ताह में 2 दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

Mayor Crying on Camera: ऑडियो वायरल होने के बाद कैमरे के सामने रो पड़ीं अंबिकापुर मेयर, कहा- मेरे खिलाफ रचा गया षडय़ंत्र