अंबिकापुर

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Gang rape case: 24 अप्रैल की रात शादी समारोह से लौटने के दौरान 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों से बाइक सवार युवकों ने किया था सामूहिक बलात्कार, 3 नाबालिग समेत 6 हो चुके हैं गिरफ्तार

2 min read
Sitapur MLA press conference (Photo- Patrika)

सीतापुर। सीतापुर क्षेत्र में 2 किशोरी के साथ हुई गैंगरेप (Gang rape case) की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक है। इस पर रोकथाम के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हम सभी को मिलकर काम करना पड़ेगा, तभी इस तरह की घटनाओं पर रोकथाम लगेगी और बहन बेटियां सुरक्षित रह पाएंगी। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से वापसी के बाद स्थानीय विश्रामगृह में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

विधायक ने कहा कि जब यह घटना घटित हुई थी, तब वे पश्चिम बंगाल में चुनाव में व्यस्त थे। इस घटना के बाद वे अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से नजर रखे हुए थे और पूरी जानकारी 9Gang rape case) ले रहे थे।

ये भी पढ़ें

Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी संपर्क बनाए रखा था और सख्ती से जांच के निर्देश दिए थे, ताकि गैंगरेप मामले में शामिल सभी दोषियों (Gang rape case) को कड़ी सजा मिल सके। पुलिस ने भी इस मामले में गंभीरता दिखाई और गैंगरेप मामले के सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Gang rape case: कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

विधायक ने इस घटना (Gang rape case) पर घडिय़ाली आंसू बहाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार में भी ऐसी एक घटना हुई थी। तब उनके पास न ही पीडि़त परिवार से मिलने का समय था और न ही उनके मुंह से सांत्वना के दो शब्द निकले थे। आज जब घटना हुई तो वही लोग पीडि़त परिवार के यहां जाकर घडिय़ाली आंसू बहा रहे है। जबकि ऐसी घटनाओं पर राजनीतिक रोटी सेंकने की बजाय रोकथाम पर विचार करना चाहिए।

सीतापुर में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

विधायक ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार है। इस सरकार में दोषी चाहे कोई भी हो उसे अपने कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगा। नगर समेत क्षेत्र में लूटपाट और चोरी छीनाझपटी की बढ़ती घटना (Gang rape case) पर विधायक ने कहा कि इस पर रोकथाम के लिए कारगर उपाय किये जा रहे हैं।

नगर के मुख्य चौक चौराहों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि बेहतर निगरानी हो सके। उन्होंने थाने में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल की कमी बताते हुए कहा कि इसके लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात चल रही है। उम्मीद है जल्द ही सीतापुर थाने में पुलिस बल की कमी दूर करने के लिए नई नियुक्तियां की जाएंगी।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर ये कहा

विधायक (Gang rape case) ने पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव पर कहा कि आज भी पीएम मोदी-शाह की जोड़ी का जलवा कायम है। दोनों की सटीक रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते भाजपा ने पहली बार पश्चिम बंगाल में जीत का परचम लहराया है।

प्रेसवार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती, विधायक प्रतिनिधि श्रवण दास, राजकुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुदर्शन सोनी, विष्णु अग्रवाल, संगीता कंसारी, नेमलाल गुप्ता, अनेश्वर गुप्ता, संतोषी पावले, स्नेहलता गुप्ता, प्रद्युम्न पैंकरा, रूपेश आर्य गुप्ता, इलू गुप्ता, किशन उपाध्याय, संकेत गुप्ता, निर्मल गुप्ता, महेश्वरी दास समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी
Published on:
05 May 2026 08:49 pm
Also Read
View All
Dirty photo case: छात्रा के मोबाइल पर गंदे फोटो और मैसेज भेजता था अतिथि सहायक प्राध्यापक, कुछ दिन फरार रहा, फिर कोर्ट में किया सरेंडर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत

Gang rape case: किशोरियों से गैंगरेप मामला: सिंहदेव ने आईजी को लिखा पत्र, डॉक्टर और सीतापुर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल