अंबिकापुर

Gang rape with 2 girls: सरगुजा में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, 2 भाग निकलीं, शादी समारोह से लौटते समय 8-9 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Gang rape with 2 girls: चारों नाबालिगों की उम्र 15 वर्ष से बताई जा रही है कम, एक नाबालिग के साथ 4 युवकों तथा दूसरी के साथ 3 ने किया गैंगरेप, पुलिस ने तत्काल नहीं लिखी एफआईआर

3 min read
Gang rape with 2 girls
Gang rape (Demo pic)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से 2 आदिवासी नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इससे थाना क्षेत्र में हडक़ंप मचा हुआ है। दरअसल एक ही गांव की 4 नाबालिग लड़कियां शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रही थीं, इसी दौरान बाइक पर सवार 8-9 लडक़ों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान 2 किसी तरह भाग निकलीं, लेकिन 2 लड़कियों के साथ अलग-अलग जगह ले जाकर सामूहिक बलात्कार (Gang rape with 2 girls) किया गया। इस घटना में सबसे दुखद पहलू यह है कि दूसरे दिन एक नाबालिग ने थाने में जाकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं किया और न ही पीडि़ता का एमएलसी कराया। इसे लेकर पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने 4 लडक़ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

बता दें कि 24 अप्रैल की शाम एक ही गांव की 4 नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने शाम करीब 7 बजे गई थीं। वहां से चारों रात करीब 10 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान हाईस्कूल के पास 5-6 बाइक पर सवार 8-10 लडक़ों (Gang rape with 2 girls) ने उन्हें रोक लिया। वे उनसे छेड़छाड़ करने लगे।

इसी बीच एक नाबालिग किसी तरह वहां से भाग निकली, जबकि युवकों ने 3 लड़कियों को पकड़े रखा। इसके बाद 4 युवक एक नाबालिग को हाईस्कूल से दूर खेत में ले गए। यहां चारों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार (Gang rape with 2 girls) किया। जबकि दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल के पास ही 3 युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया।

तीसरी बाइक से कूदकर भागी

आरोपी तीसरी नाबालिग को बाइक पर बैठाकर दूर ले जा रहे थे। इस दौरान उसने बाइक पर पीछे बैठने की जिद की। इस पर युवकों ने उसे पीछे बैठा लिया। इसी बीच रास्ते में वह बाइक से कूदकर (Gang rape with 2 girls) भागने लगी। युवकों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते भागने में कामयाब रही।

Demo pic

Gang rape with 2 girls: दूसरे दिन एक नाबालिग पहुंची थाना

रात करीब 2 बजे गैंगरेप पीडि़ता 2 नाबालिग अपने घर पहुंची, लेकिन डर से रात में उन्होंने परिजनों को कुछ नहीं बताया। 25 अप्रैल की शाम एक नाबालिग ने परिजन को ये बात (Gang rape with 2 girls) बताई। इसके बाद वे संबंधित थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन यहां पुलिस ने न तो तत्काल एफआईआर लिखी और न ही बालिका का एमएलसी कराना उचित समझा। उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया।

26 अप्रैल को लिखी एक की रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को पुलिस ने एक नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल व अन्य के खिलाफ धारा 70 (2) बीएनएस और पॉक्सो एकट की धारा 4(2), 5 (जी) व 6 के तहत अपराध दर्ज किया और दोनों पीडि़ताओं का एमएलसी कराया। जबकि दूसरे मामले (Gang rape with 2 girls) में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

एएसपी बोले- हुआ है गैंगरेप

इस मामले में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शिकायत मिलते ही पुलिस को अपराध दर्ज कर एमएलसी कराना चाहिए था।

इधर सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप (Gang rape with 2 girls) की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि मामले में 2 एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 29 अप्रैल को दोनों नाबालिग लड़कियों को अंबिकापुर लाया गया है।

Published on:
29 Apr 2026 12:45 pm