अंबिकापुर

Girl child beaten: बालिका की बेरहमी से पिटाई करने वाली महिला पर पुलिस मेहरबान, हिरासत में लेकर छोड़ा, कहा था- सुबह आ जाना, लेकिन…

Girl child beaten: शहर के मणिपुर थाना प्रभारी द्वारा यह कहकर उसे छोड़ दिया गया था कि सुबह आ जाना, आरोपी महिला ने हामी भरी थी, लेकिन पति व बच्चों के साथ घर छोडक़र हुई फरार

3 min read
Women brutally beaten girl child

अंबिकापुर. Girl child beaten: बालिका के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाली महिला पर मणिपुर पुलिस मेहरबान है। बालिका की पिटाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला पर बच्चों से गांजा बिक्री कराने के भी आरोप लगाए गए थे। इधर वायरल वीडियो (Girl child beaten) देख महिला को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। अब उसे पुलिस पुन: उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रही है।

28 सितंबर को मणिपुर थाना क्षेत्र की एक महिला का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में महिला एक नाबालिग बालिका को प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से पिटाई (Girl child beaten) कर रही है। वहीं बालिका के पिता अपनी बेटी को छोड़ देने के लिए महिला के समक्ष हाथ-पैर जोड़ रहा है।

Girl child beaten by women

इसके बावजूद महिला बाल पकडक़र बालिका व उसके पिता के साथ मारपीट (Girl child beaten) करती रही। वीडियो के आधार पर महिला की पहचान प्रीति सिंह के रूप में की गई थी।

पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध तो दर्ज कर लिया है पर उसकी गिरफ्तारी पुलिस अब तक नहीं की है। वहीं वीडियो वायरल होने से पूर्व महिला की बहन ने भी उसके खिलाफ रिपोर्ट मणिपुर थाना में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कोर्ट के बाहर से लिया था हिरासत में

जिस दिन वीडियो वायरल (Girl child beaten) हुआ था, उसी शाम प्रीति सिंह अपनी बहन के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराने के लिए न्यायालय में आवेदन बनवा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने न्यायालय परिसर के बाहर से प्रीति सिंह को हिरासत में लिया था। आरक्षकों ने महिला को थाने में रखा था। लेकिन शाम को मणिपुर थाना प्रभारी के निर्देश पर महिला को छोड़ दिया गया था।

Girl child beaten by women

Girl child beaten: थाना प्रभारी ने महिला को छोड़ा

बालिका के साथ मारपीट करने वाली महिला (Girl child beaten) को पुलिस ने हिरासत में उसी दिन ले लिया था, जिस दिन वीडिया वायरल हुआ था। लेकिन पुलिस ने महिला को थाने में रखने के डर से यह कह कर छोड़ दिया गया था कि अगले दिन सुबह थाने आ जाना, लेकिन महिला पुलिस हिरासत से छूटने के बाद अपने पति व बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

महिला के पति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस हिरासत से छूटने के बाद महिला अब पुलिस को ही चकमा दे रही है। पुलिस महिला को पकडऩे के लिए लोकेशन के आधार पर पहुंच रही है, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रही है।

Women brutally beaten girl child

लोकेशन के आधार पर पुलिस महिला को पकडऩे के लिए ग्राम परसा गई थी, लेकिन वहां से भी वह फरार हो गई। वहीं पुलिस ने महिला के पति व उसकी बेटी (Girl child beaten) को कब्जे में लिया था। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ प्रतिबंधात्क कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं बच्ची को बालिका गृह भेज दिया है।

Published on:
02 Oct 2024 09:30 pm
Also Read
View All
Road accident: बोलेरो-ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, 1 युवक की मौत, 2 गंभीर

Mainpat festival 2026: ही ही हंस देहली रिंकिया के पापा…, मैनपाट में मनोज तिवारी के गाने पर झूम उठे लोग

ACL cricket tournament: अंबिकापुर चैंपियंस लीग डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, 10 टीमों के बीच होगी भिड़ंत

Mainpat festival 2026: सीएम ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को दिखाने का ये है माध्यम

Bhojpuri singer Manoj Tiwari: Video: मैनपाट में भोजपुरी गायक मनोज तिवारी हुए हैरान, कहा- पहली बार सुना कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता’

अगली खबर