
Professor Sanjeev Lakra
अंबिकापुर. Professor abused players: पीजी कॉलेज के प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी मर्यादा को तार-तार करते दिखाई दे रहे है। वीडियो में छात्रों के साथ गाली गलौज (Professor abused players) करते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर छात्रों के बीच आक्रोश है। छात्रों ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाना में भी की है।
पीजी कॉलेज में दो दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव लकड़ा ने रविवार को छात्रों को ग्राउंड की साफ-सफाई करने बुलाया था। छात्रों के ग्राउंड लेट पहुंचने के कारण प्रोफेसर (Professor abused players) भडक़ गए। फिर उन्होंने छात्रों को गाली देना शुुरु कर दिया। प्रोफेसर की गाली गलौज करने से छात्र सिर झुकाए खड़े रहे, लेकिन उनमें आक्रोश भी साफ नजर आया।
इसी बीच एक छात्र ने चोरी-छिपे अपने मोबाइल से प्रोफेसर का गाली देते वीडियो (Professor abused players) बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल (Viral video) कर दिया। अब आक्रोशित छात्र गाली गलौज करने वाले प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
छात्रों से गाली-गलौज करने वाले प्रोफेसर संजीव लकड़ा (Professor abused players) मामले में अब अलग ही सफाई दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनके वीडियो को तोड़-मरोड कर पेश किया गया है। वहीं छात्रों का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का मंदिर है, कॉलेज में प्रोफेसर छात्रों को अच्छे संस्कार देते है।
लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव लकड़ा का अभद्र व्यवहार अशोभनीय है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों ने इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में भी की है।
Updated on:
29 Oct 2024, 10:57 AM IST
Published on:
30 Sep 2024, 9:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.