3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Protest in PG college: संभाग के सबसे बड़े कॉलेज के प्राचार्य के ऑफिस में अभाविप कार्यकर्ताओं ने जड़ा ताला, पहुंचे अधिकारी

Protest in college: मांगों को लेकर कॉलेज पहुंचे तो कक्ष में नहीं थे प्राचार्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में देखा गया आक्रोश, ताला लगाकर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 Aug 2024, 8:21 PM IST

Protest in PG college

अंबिकापुर. Protest in PG college: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर मंगलवार को पीजी कॉलेज पहुंचे। यहां अपने कक्ष में प्राचार्य नहीं थे। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया और नारेबाजी (Protest in PG college) की। वे मांगों को दूर करने की मांग कर रहे थे। करीब 3 घंटे तक चले प्रदर्शन की खबर मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इधर प्रभारी प्राचार्य ने समस्याओं को जल्द ही दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर के नगर मंत्री रोनी मिश्रा ने बताया विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र हित के मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देने पहुंचे थे। लेकिन दफ्तर में प्राचार्य के नहीं होने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला और प्राचार्य के कक्ष में ताला (Protest in PG college) जड़ दिया।

जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने कहा कि प्राचार्य द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर वहां से चले जाना निंदनीय है। उनका कहना था कि प्राचार्य या कोई प्रशासनिक अधिकारी जब तक उनकी मांगों का ज्ञापन नहीं लेते हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कॉलेज परिसर में करीब 3 घंटे तक प्रदर्शन (Protest in PG college) किया।

यह भी पढ़ें: Latest Share market crime: बिना शेयर मार्केट में लगाए डूब गए 50 लाख रुपए, दोस्त से भी लिया था 11 लाख, जानें पूरा मामला

नायब तहसीलदार ने की बात (Protest in PG college)

करीब 3 घंटे तक चले प्रदर्शन (Protest in PG college) के बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि सभी मांगे जायज है। इस दौरान वहां मौजूद प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि सभी मांगें जल्द ही पूरी की जाएंगीं।

प्रदर्शन में नगर सह मंत्री आस्तिक सिंह, लक्की सिंह, सिद्धार्थ यादव, आयुष तिवारी, सृष्टि सिंह, मयंक शुक्ला, रिया सिन्हा, रितेश गुप्ता, अविनाश मंडल, सूर्या, कैफ़, राहुल, हिमांशु, हरीश, विवेक, नूरी, मधु व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: 2nd Wife murder: शख्स ने दूसरी पत्नी को भी मार डाला, पहली पत्नी और सगे भाई की पहले ही कर चुका है हत्या

ये थीं मांगें

अभाविप की मांगों में एकेडमिक कैलेंडर जारी करने, कक्षा नियमित रूप से लगाने, कॉलेज बिल्डिंग पुताई व रिपेयरिंग कराने, पुराना ऑडिटोरियम भवन की रिपेयरिंग कराने, नए ऑडिटोरियम में साउंड सिस्टम व एसी लगवाने, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा गार्डन में लगाने तथा कॉलेज का मेन गेट भव्य बनाना शामिल हैं।