अंबिकापुर

सीएम यहां देंगे करोड़ों की सौगात, महिलाएं तैयार कर बेचेंगीं सेनेटरी पैड, बहेगी दूध की धारा

16 अप्रैल को मुख्यमंत्री सरगुजा में, दूध मालिकों व उपभोक्ताओं के बीच से बिचौलियों की भूमिका होगी खत्म,
3 min read
CM
CM Dr. Raman Singh

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री लुण्ड्रा के ग्राम बटवाही में सोमवार को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। प्रगति एवं आवास मेला के नाम से आयोजित कार्यक्रम में सीएम 4 से 5 हजार हितग्राहियों को उनके आवास का कागज सौंपेगे। इसके साथ सहकारिता योजना के तहत दूध मालिकों व उपभोक्ताओं के बीच बिचौलियों को समाप्त करने के लिए दूध सागर परियोजना की शुरूआत करेंगे।

जबकि समूह की 25 महिला सेनेटरी पैड का निर्माण कर इसे बेचेंगीं। इसका संचालन प्रशासन द्वारा नहीं किया जाएगा, बल्कि प्रशासन की सहयोग से समूह की महिलाओं द्वारा इस पूरी परियोजना को चलाया जाएगा। उक्त बातें शनिवार को कलक्टर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

कलक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकारवार्ता में कलक्टर किरण कौशल ने बताया कि 16 अप्रैल को लुण्ड्रा के बटवाही में प्रगति एवं आवास मेला का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जिले के लोगों को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 12 हजार नए आवासों की स्वीकृति प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही प्रगति एवं आवास मेला के माध्यम से 4 से 5 हजार हितग्राहियों को उनके आवास से संबंधित सभी दस्तावेज सौंपेंगे। इस दौरान सभी हितग्राहियों को पौधों का भी वितरण किया जाएगा, ताकि आवास के साथ घर में पौधरोपण कर अपने नए जीवन की शुरुआत करें। प्रगति मेला में स्वाभिमान योजना की भी शुरूआत की जाएगी।

इसमें सीएसटी योजना के तहत सेनेटरी पैड बनाने का काम किया जाएगा। इसके लिए 2 लाख रुपए की लागत से सीतापुर में यूनिट लगाया गया है। इसका संचालन समूह की 25 महिलाएं करेंगी, जो सेनेटरी पेड तैयार कर उसे बेचने का काम करेंगी। मुख्यमंत्री प्रगति एवं आवास मेला में 549.99 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही 4125.04 लाख रुपए के कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। वहीं 6334.970 लाख रुपए का सामग्री का वितरण किया जाएगा।

पिछले माह लोक सुराज अभियान में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए चार घोषणाएं की गई थी, जिनकी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने तत्काल दी थी। उन कामों का भी भूमिपूजन 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है। इस दौरान एसपी सदानंद कुमार, जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी, अपर कलक्टर निर्मल तिग्गा व एसडीएम अजय त्रिपाठी उपस्थित थे।


दूधसागर योजना की करेंगे शुरूआत
लुण्ड्रा के रघुनाथपुर में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा डेयरी प्रोजेक्ट दूधसागर योजना की शुरूआत की जाएगी। कलक्टर ने बताया कि रूर्बन मिशन के तहत इस योजना की मॉनीटरिंग जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी द्वारा की जाएगी लेकिन इसमें शासन का कोई दखल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि लुण्ड्रा, रघुनाथपुर, बटवाही, सुमेरपुर व लमगांव में काफी मात्रा में दूध होता है।

ऐसी जानकारी मिली थी कि बिचौलियों द्वारा इन क्षेत्रों से 25 रुपए लीटर दूध खरीदकर उसे अंबिकापुर लाकर 40 रुपए में बेचा जाता है। दूधसागर योजना का संचालन पूरी तरह से समूह की महिलाओं द्वारा सहकारिता के माध्यम से किया जाएगा। महिलाओं द्वारा खुद ही गांव में जाकर दूध 30 रुपए लीटर खरीदा जाएगा।

इसके बाद उसे अंबिकापुर के 25 केंद्रों में बेचा जाएगा। दूध कलेक्शन के लिए दो कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। दूध में परिवहन सहित अन्य पर 6 रुपए का खर्च आएगा। ४ रुपए जो लाभ मिलेगा, उसमें से 2 से 2.50 रुपए लाभांश हितग्राहियों को दिया जाएगा। इस प्रकार दूध 32 रुपए खरीदा जाएगा। शेष लाभ होगा जो महिलाओं को दिया जाना है।

इस योजना में लोगों का रिस्पांस देखने के बाद टीसीपीसी के माध्यम से खोवा, पनीर व घी भी तैयार करवाकर बेचने का काम किया जाएगा। वहीं 2 एसएलआरएम सेंटर बटवाही व सुमेरपुर में शुरूआत करेंगे।


सड़क निर्माण का करेंगे भूमिपूजन
मुख्यमंत्री द्वारा लोक सुराज अभियान के दौरान चार बड़ी घोषणा की गई थीं। इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसमें चंदनई रिवर जूना लखनपुर से घुटा खर्राडांड़ मार्ग पर 313.62 लाख की लागत से बने पुल, महारानीपुर से पेट पटेलपारा लोकल नाला पर १३७.६३ लाख रुपए से बने पुल का लोकार्पण करेंगे।

जबकि ग्राम ससौली झिरोपारा में 50 लाख की लागत से बने बांध, लुण्ड्रा से चिरंगा के बीच 20 लाख की लागत से पुलिया निर्माण व ससौली में मंगल भवन एव सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर काम की शुरूआत मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी। इसके अलावा धौरपुर में हाई स्कूल, सामुदायिक भवन के पहुच मार्ग हेतु ३ किमी लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

Published on:
14 Apr 2018 09:11 pm
Also Read
View All
Arun Traders Ambikapur: अरुण ट्रेडर्स पर प्रशासन का छापा, ट्रक में लोड 130 बोरी PDS चावल जब्त, गोदाम में ताला मारकर संचालक फरार

ASF Vaccine: अफ्रीकन स्वाइन फीवर वैक्सीन का अंबिकापुर में हुआ पहला सफल फील्ड ट्रायल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया राष्ट्र को समर्पित

Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद