7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये वही डकैत है जिसने सवा साल तक पुलिस के उड़ा रखे थे होश, गिरोह के अन्य सदस्य हैं फरार

मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी में डकैती के एक आरोपी को वेस्ट बंगाल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर शहर पहुंची पुलिस

2 min read
Google source verification
Robber Nityanand pandey

Robbers arrested

अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस के होश उड़ाने वाले डकैतों के गिरोह के एक सदस्य नित्यानंद पांडेय को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने 5 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली पुलिस ने मामले में पंश्चिम बंगाल से प्रोटेक्शन वारंट पर अंबिकापुर लेकर शुक्रवार को पहुंची। डॉक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर पूछताछ हेतु रिमांड पर लेगी।


करीब सवा साल पहले हथियारबंद डकैत (पिस्टल/कट्टा) लगभग 12 किलो सोना व नगदी लेकर मणप्पुरम गोल्ड कंपनी के दफ्तर से फरार हो गए थे। इनमें शामिल एक आरोपी बिहार के नवादा निवासी नित्यानंद पांडेय उर्फ सुनील को पश्चिम बंगाल की पुलिस ने ५ अप्रैल को ही आसनसोल से गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी को पकडऩे में छत्तीसगढ़ और बंगाल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की थी। आरोपी को पश्चिम बंगाल से अंबिकापुर लाने के लिए पुलिस ने न्यायालय से प्रोटेक्शन वारंट प्राप्त कर लिया। फिर शुक्रवार को उसे अंबिकापुर लेकर पहुंची। पुलिस ने उसे अभी न्यायालय में पेश नहीं किया है।

डॉक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद पुलिस नित्यानंद पाण्डेय को न्यायालय में पेश कर पूछताछ व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी नित्यानंद पाण्डेय ने पश्चिम बंगाल में ही पुलिस के सामने अंबिकापुर के मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस से 12 किलो सोना ले जाकर आपस में बांटने की बात स्वीकार ली थी। मामले के अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।


यह था मामला
4 जनवरी 2017 की दोपहर ब्रम्ह रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड कंपनी के दफ्तर में डकैत घुसे थे। इन्होंने मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कंपनी के 4 कर्मचारियों सहित 8 लोगों को करीब आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा था। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत शहर की भीड़ से होते हुए जिले से भाग निकले थे।


कई मामले में हैं आरोपी
नित्यानंद पाण्डेय व उसके साथियों ने हाल ही मेें रानीगंज के एक बैंक मे 25 लाख रुपए की डकैती की थी। इसके साथ ही रानीगंज, आसनसोल व कोलकाता समेत अन्य इलाकों में इस गिरोह ने 5 अन्य बैंकों को भी निशाना बनाया था।


आसनसोन से किया गया गिरफ्तार
अंबिकापुर के मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस कम्पनी में हुए डकैती के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस द्वारा आरोपी नित्यानंद पाण्डेय को आसनसोल से गिरफ्तार किया गया था। उसे प्रोटेक्शन वारेंट पर अंबिकापुर पुलिस लेकर पहुंची है। पूछताछ जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सदानंद कुमार, एसपी

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग