23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : खेत में बैग देखकर पास पहुंचे तो खुली रह गईं आंखें, जींस-शर्ट पहने इस हाल में मिला युवक

सुबह खेत में पड़े युवक को देखकर कोतवाली में लोगों ने दी सूचना, गमछा से गला घोंटकर कर दी गई थी हत्या

2 min read
Google source verification
Murder

Young man dead body

अंबिकापुर. शहर से सटे खैरबार के घुटरापारा स्थित खेत में शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पास में ही युवक का बैग पड़ा हुआ था। युवक का गला घोंटकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। इसकी सूचना मोहल्लेवासियों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है।

प्रथमदृष्ट्या युवक की हत्या नशेडिय़ों द्वारा लूट के इरादे से की गई प्रतीत होती है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
अंबिकापुर से लगे खैरबार के घुटरापारा स्थित खेत की ओर मोहल्ले के कुछ लोग जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी नजर वहां पड़े बैग पर पड़ी। जब पास गए तो वहां एक युवक की लाश भी पड़ी हुई थी।

यह खबर मोहल्ले में तत्काल आग की तरह फैल गई। फिर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई नागेंद्र तिवारी व सतीश सोनवानी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो युवक के गले में गमछा लपेटा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कुछ लोगों ने गमछे से गला घोंटकर की होगी।

युवक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक कहां का है इसका पता नहीं चल सका है। उसके एक हाथ पर जय भोले लिखा हुआ है। युवक ने शर्ट, जींस पैंट व जुते पहन रखे हैं। पुलिस ने आस-पास के लोगों से युवक की शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं बता पाया। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है।


लूटेरो की हो सकती है करतूत
पुलिस ने जब युवक के जेब को टटोला तो पर्स व मोबाइल गायब थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपी युवक से रुपए छीन रहें होंगे। युवक ने जब इसका विरोध किया होगा तो उसकी गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी होगी।