अंबिकापुर

Hit and Run: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार 2 दोस्तों की सडक़ हादसे में मौत, NH पर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

Hit and Run: कटनी-गुमला नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर लमगांव में हुआ था हादसा, एक किशोर की मौके पर ही हो गई थी मौत, जबकि दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
2 min read
Hit and Run, road accident, 2 friend died
Road accident Demo pic

अंबिकापुर. अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग एनएच-43 स्थित लमगांव के खालपारा के पास दो दिन पूर्व रात को अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे (Hit and Run) में किशोर व युवक की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे तथा एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से रेफर किए जाने के बाद युवक ने होलीक्रॉस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला निवासी विकास टोप्पो उम्र 17 वर्ष दो दिन पूर्व गांव के ही दोस्त विकेश एक्का के साथ बाइक (Hit and Run) से शादी कार्यक्रम में शामिल होने लमगांव गया था। शादी में शामिल होने के बाद दोनों रात करीब 9 बजे घर जा रहे थे।

रास्ते में लमगांव स्थित खालपारा के पास नेशनल हाइवे-43 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन (Hit and Run) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारकर अज्ञात वाहन फरार हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटनास्थल से गुजर रहे एक व्यक्ति ने दोनों को पहचान लिया और इसकी जानकारी उनके परिजन को दी।

दोनों घायलों को इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन (Hit and Run) चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Hit and Run: दूसरे युवक की भी मौत

हादसे में गंभीर रूप से जख्मी विकेश को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां के डॉक्टर ने भी उसकी स्थिति को गंभीर देखतेे हुए रायपुर रेफर कर दिया, लेकिन परिजन रायपुर ले जाने के बजाए उसे शहर के ही होलीक्रॉस अस्पताल ले गए। यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत (Hit and Run) हो गई। सडक़ हादसे में किशोर व युवक की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
12 May 2026 08:55 pm
Published on:
12 May 2026 08:55 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट