अंबिकापुर

Hospital inspection: 3 सरकारी अस्पतालों में अचानक पहुंचे स्वास्थ्य संयुक्त संचालक, 31 कर्मचारी ड्यूटी से थे नदारद, किया ये काम

Hospital inspection: संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने सरगुजा के 3 अस्पतालों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
2 min read
Hospital inspection
JD inspected hospital (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल शुक्ला (Hospital inspection) ने शुक्रवार को सरगुजा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 31 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। संयुक्त संचालक ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

संयुक्त संचालक के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली (Hospital inspection) में लैब में अव्यवस्थित स्यूटम स्लाईड पाए गए और टीबी मरीजों की काउंसलिंग की उपलब्धि कम रही। इसके अतिरिक्त, केंद्र में साफ-सफाई का अभाव था और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के आईईसी प्रदर्शन की कमी पाई गई।

JD reached in hospital (Photo- Patrika)

निरीक्षण के दौरान 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह में संस्थागत प्रसव (Hospital inspection) को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए और भवन सुधार के लिए भी कदम उठाने का आदेश दिया गया।

इसके साथ ही, 102 की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। यहां भी 3 कर्मचारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित (Hospital inspection) पाए गए।

Hospital inspection: रघुनाथपुर में भी 3 कर्मचारी अनुपस्थित

जेडी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के सुधार के निर्देश दिए। महिला और पुरुष वार्ड में मरीजों को अलग-अलग भर्ती करने का आदेश दिया गया। यहां भी 3 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की (Hospital inspection) बात कही है।

Updated on:
10 Jan 2026 07:38 pm
Published on:
10 Jan 2026 07:35 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा