अंबिकापुर

Huge road accident: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, फिर पलट गया वाहन

Huge road accident: गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुआ हादसा, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

less than 1 minute read
Accidental bike (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के सोनहत से गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व इलाके में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे (Huge road accident) में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद पिकअप भी पलट गया। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों सूरजपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने दुर्घटनाकारी पिकअप को जब्त कर लिया है।

सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेंड्रा के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार 2 ग्रामीणों को टक्कर मार दी। हादसा सोनहत से गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुआ। टक्कर (Huge road accident) इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों ग्रामीण उछलकर सडक़ पर जा गिरे, सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

Blind murder case: साढ़ू ने मारा थप्पड़ तो दूसरे दिन कर दी हत्या, फिर नदी में फेंकी लाश, बोला- बह गया

टक्कर में जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पिकअप भी पलट गया। हादसे के बाद राहगीरों ने बाइक सवार दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत पहुंचाया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत (Huge road accident) घोषित कर दिया।

Huge road accident: सूरजपुर जिले के हैं मृतक

सूचना (Huge road accident) मिलते ही सोनहत पुलिस घटनास्थल के बाद अस्पताल पहुंची। मृतकों की पहचान सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसौकी निवासी रामगिरी गोस्वामी और अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। इधर पुलिस ने दुर्घटनाकारी पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

Birla Open Mind School: बिरला ओपन माइंड स्कूल पर लगा 1 लाख रुपए का जुर्माना, PMO में हुई थी शिकायत, अधिक रेट में बेची किताबें और ड्रेस
Published on:
26 Sept 2025 08:21 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…