अंबिकापुर

Pregnant Wife Murder Case: प्रेग्नेंट पत्नी को दी ऐसी निर्मम मौत कि पीएम कर रहे डॉक्टर के भी उड़ गए होश, प्राइवेट पार्ट में मिली थी रेती, आरोपी गिरफ्तार

Pregnant Wife Murder Case: अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला में वारदात को दिया था अंजाम, अस्पताल में लाश छोडक़र हो गया था फरार, तीसरे दिन गिरफ्तार
3 min read
Pregnant wife murder, Wife murder accused arrested, Brutal murder of wife
Wife murder accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। एक युवक ने 3 दिन पूर्व अपनी पत्नी को रूंह कंपाने वाली मौत (Pregnant Wife Murder Case) दी थी। उसने पहले तो पत्नी को घसीट-घसीटकर डंडे से बेदम पिटाई की। इतने से भी जी नहीं भरा तो उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी थी। फिर बेहोशी की हालत में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया था। यहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो गई है तो वह लाश छोडक़र फरार हो गया था। इधर पीएम कर रहे डॉक्टर के उस समय होश उड़ गए, जब उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में रेती देखी। इसी बीच 3 दिन से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम भिट्ठीकला के सेमरघाट निवासी प्रदीप अगरिया ने 15 वर्षीय हीरा बाई से 8 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के 4 बच्चे हैं। वर्तमान में भी हीरा बाई (Pregnant Wife Murder Case) 3 माह की गर्भवती थी। 14 मई की दोपहर प्रदीप शराब के नशे में घर आया और पत्नी को किसी बात को लेकर पीटने लगा।

Wife dead body (Photo- Patrika)

इस दौरान उसके 3 मासूम बच्चे भी घर में थे। बड़ी बेटी पिता से मां को छोड़ देने की मिन्नतें करती रही, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा था। वह डंडे व पत्थर से उसे घसीट-घसीटकर मारता रहा। मारपीट में आई गंभीर चोट से वह लहूलुहान होकर बेहोश (Pregnant Wife Murder Case) हो गई थी।

शाम को लेकर पहुंचा अस्पताल

शाम को पति बेहोश पड़ी पत्नी (Pregnant Wife Murder Case) को अपने कमर में गमछे से बांधा और बाइक पर लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था। यहां डॉक्टर को उसने बताया कि सडक़ हादसे का शिकार हुई है। इधर डॉक्टर ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की यह बात सुनकर वह पत्नी की लाश छोडक़र फरार हो गया था।

Murder accused arrested (Photo- Patrika)

Pregnant Wife Murder Case: पीएम करते समय डॉक्टर भी हैरान

15 मई को मामला मणिपुर पुलिस तक पहुंचा। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वहां खून व घसीटे जाने के निशान मिले। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि प्रदीप अगरिया शराब पीने का आदी था तथा अक्सर उसकी बेटी से मारपीट करता था। इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर ने महिला के शव पीएम किया।

इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में करीब 10 इंच लंबी लोहे की रेती (Pregnant Wife Murder Case) मिली। यह देखकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए। वहीं महिला के शरीर पर चोट के 16 निशान भी मिले।

Murder accused (Photo- Patrika)

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस जघन्य हत्याकांड (Pregnant Wife Murder Case) ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एसपी ने आरोपी को पकडऩे पुलिस टीम को लगाया था। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही थी। इसी बीच पुलिस व साइबर की टीम ने आरोपी को रविवार को शहर से लगे ग्राम खैरबार के गंझाडांड़ डेम के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Updated on:
17 May 2026 02:44 pm
Published on:
17 May 2026 02:44 pm
Also Read
View All
Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ

Surguja Double Murder Case: माता-पिता की हत्या कर बोरे में बांध दी थी लाश, कमरे में ताला मारकर फरार बेटा गिरफ्तार, बताया- क्यों मारा

Stabbing in Ambikapur: उधार के 70 रुपए मांगने पर पिता-पुत्र ने 2 युवकों पर किया चाकू से हमला, लगाने पड़े 61 टांके

Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक