अंबिकापुर

Wife murder case: सो रही है सोचकर पत्नी से कहा- दरवाजा बंद कर लेना, लौटा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wife murder case: शहर के ट्रांसपोर्टनगर में महिला की मिली थी अद्र्धनग्न लाश, पीएम रिपोर्ट में पता चला महिला की हुई थी हत्या, पति चला गया था काम करने
2 min read
Wife murder case, Wife murder
Husband arrested in wife murder case (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के ट्रांसपोर्टनगर में किराए के मकान में पति व बच्चों के साथ रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह उसकी अद्र्धनग्न लाश (Wife murder in Ambikapur) मिली थी। पीएम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति ने सोमवार की रात शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट में महिला को अंदरूनी चोटें आई थीं। इस वजह से उसकी मौत हो गई थी। इधर पति इस बात से अनभिज्ञ था कि पत्नी की मौत हो चुकी है। सुबह उसने काम पर जाते समय कहा था कि दरवाजा बंद कर लेगा।

सरगुजा जिले के सीतापुर इलाके की निवासी 32 वर्षीय सुखमनिया चिकवा (Wife murder) अपने पति जमुना व 2 मासूम बच्चों के साथ अंबिकापुर के ट्रांसपोर्टनगर कदमपारा में सचिन मिंज के किराए के मकान में रहती थी। पति हमाली का काम करता था। रात में पति-पत्नी साथ सोए थे। सुबह पति उठकर काम करने बलरामपुर जिले के कुसमी चला गया।

Woman dead body (Photo- Patrika)

इधर सुबह 9 बजे तक जब महिला घर से बाहर नहीं निकली तो मकान मालकिन समेत पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। यहां कमरे में देखा तो महिला की अद्र्धनग्न लाश (Murder in Ambikapur) पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की सूचना मणिपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपी तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की।

Wife murder case: पीएम में हुई हत्या की पुष्टि

शुरूआत में महिला की मौत (Woman murder) का कारण स्पष्ट नहीं था। जब शव का पीएम कराया गया तो मारपीट के कारण शरीर में अंंदरूनी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने महिला के पति जमुना चिकवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सोमवार की रात शराब के नशे में डंडे से मारपीट करना बताया।

Police took statement of children (Photo- Patrika)

मौत से अनभिज्ञ था पति

घटना दिवस सोमवार की रात को पति-पत्नी दोनों ने शराब पी थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने डंडे से पिटाई (Wife brutally beaten) कर दी थी। ऊपरी चोट नहीं दिख रहे थे। इसके बाद दोनों सो गए। सुबह करीब 4 बजे जमुना उठा और काम पर जाने लगा।

इस दौरान उसने दरवाजा बंद कर लेने पत्नी को बोला। उसे यह पता नहीं था कि पत्नी की मौत हो चुकी है। जब वह कुसमी काम पर चला गया तो पुलिस ने घटना की जानकारी उसे दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
20 May 2026 08:29 pm
Published on:
20 May 2026 08:29 pm
Also Read
View All
Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, पीडिता की पहचान उजागर करने के मामले में दर्ज थी एफआईआर

Minister Statement Video: मंत्री राजेश अग्रवाल बोले- मुस्लिम समाज के लोग गरबा में न जाएं, …तो पहचान कर कराएं एफआईआर