अंबिकापुर

Crime Against Women: पत्नी के हाथ-पैर बांधकर किया मुंडन, बेटे से सिर पर कराया पेशाब, एफआईआर के 5 दिन बाद टूटी पुलिस की नींद

Crime Against wife: आरोपी पति गिरफ्तार, गैरमर्द से संबंध के शक पर आरोपी पति ने वारदात को दिया था अंजाम, पीडि़ता ने थाने में उसी दिन दर्ज कराई थी रिपोर्ट, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही

2 min read
Crime against women
Crime against women, मां के सिर पर पेशाब करता बेटा, आरोपी गिरफ्तार (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडोपारा का एक वीडियो 18 जून को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसमें एक पति अपनी पत्नी का मुंडन करता दिखाई देता है, मुंडन करने के बाद अपने बेटे से उसके सिर पर पेशाब करवाता है। इससे शर्मसार (Humanity shameful) पत्नी सिर नीचे कर चुपचाप सब कुछ सहती रहती है। यह हैवानियत की हदें पार करने वाला नजारा था। इतने संवेदनशील मामले में भी पुलिस ने घोर लापरवाही बरती। पीडि़ता ने घटना दिवस 14 जून को ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की जगह हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब सोशल मीडिया में वीडिया वायरल हुआ और खबरें चलीं तब पुलिस की नींद टूटी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

दरअसल मानवता को शर्मसार और हैवानियत की हदें (Crime against women in Koria) पार करने वाला यह मामला कोरिया जिले के पटना थाना अंतर्गत ग्राम पंडोपारा में 14 जून को हुआ था। इस दिन सूरजपुर जिले के रुनियाडीह निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की इज्जत सरेआम तार-तार कर दी थी। दरअसल उसे शक था कि पत्नी के गैरमर्द से भी संबंध हैं।

Crime against women, बेटी के सामने पत्नी का सिर मुंडन करता पति (Photo- Patrika)

दोनों ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 4 बच्चे भी हैं, लेकिन पति ने पत्नी को 1 साल से छोड़ रखा था। ऐसे में पत्नी अपनी आर्थिक स्थिति पूरी करने अन्य लोगों पर आश्रित थी। इधर 14 जून को पति ने ग्राम पंडोपारा में उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए उसका मुंडन किया और बेटे से सिर पर पेशाब (Urine on wife head) कराया था। इसका वीडियो भी उन्होंने अपने मोबाइल में बनाया था।

पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

घटना के दिन ही पीडि़ता ने पटना थाने में पति की हैवानियत (Brutality with wife) की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडि़ता का कहना था कि 11 जून को वह काम करने पंडोपारा निवासी समाज के ही युवक के घर गई थी। इसी बीच 14 जून को पति ने उसके साथ ऐसा सलूक किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 351(2) तथा 84 के तहत अपराध दर्ज कर लिया था।

Crime against wife, पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Photo- Patrika)

Husband arrested: 5 दिन बाद किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में एफआईआर तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी को पकडऩे में उसने दिलचस्पी नहीं दिखाई। जबकि मामला इतना संवेदनशील था। इसी बीच महिला के साथ हैवानियत का वीडियो (Crime against women video) 18 जून को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मीडिया में भी खबरें चलने लगी। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी और उसने आरोपी को सूरजुपर जिले के रुनियाडीह से गिरफ्तार किया।

Published on:
19 Jun 2026 01:27 pm
Also Read
View All
Couple Brutally Beaten: आधी रात दंपती को देखकर ग्रामीण बोले- तुम दोनों यहां चोरी करने आए हो? फिर बेदम पीटा, पति की मौत

BJP Leader Murder Case: मृत भाजपा नेता के परिजन बोले- हत्यारों का हो एनकाउंटर, हूटर बजाकर चलते थे, रेत की गाडिय़ों से 1000 की करते थे वसूली

Crime in Ambikapur: स्कूटी सवार युवती से छेडख़ानी, साथ रहे भाई ने विरोध किया तो बेल्ट-डंडे से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई करतूत

Home Loan Fraud: होम लोन के 1.05 करोड़ दिलाकर कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, कहा था- टेंशन मत लेना, सभी किस्तें मैं भरूंगा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता की जलाकर हत्या मामले में तीसरी मौत, भाई के बाद अब शिक्षक ने भी तोड़ा दम, फरसे से किया था वार