अंबिकापुर

Husband Dance near Wife body: पत्नी की कमरे में पड़ी थी लाश और पति म्यूजिक सिस्टम पर कर रहा था डांस, मायके वाले बोले- करंट लगाकर मारा

Husband Dance near Wife body: शादी के 5 साल बाद महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजन ने दामाद पर लगाया हत्या करने का आरोप, कहा- अक्सर करता था प्रताडि़त, 2 बार सामाजिक बैठक में दी गई थी समझाइश
2 min read
Husband dance near wife body, Wife murder
Woman dead body, current spots on hand (Photo- Patrika)

उदयपुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में एक महिला की करंट (Husband Dance near Wife body) लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजन ने पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कहा है कि पति द्वारा ही करंट लगाकर मारा गया है। मौत के बाद पति पर म्यूजिक की धुन में कमरे में डांस करने का भी आरोप लगा है। परिजन का कहना है कि रात में महिला की मौत हुई है और पति ने सुबह काफी देर पर मायके वालों को सूचना दी। पति की अन्य महिला से भी अवैध संबंध की बात कही जा रही है। मृतका के मायके वालों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़ निवासी महिला की शादी लैंगा के संतलाल से वर्ष 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। परिजन के आरोप अनुसार शादी के 2 साल बाद संतलाल पत्नी को आए दिन प्रताडि़त करने लगा। उसका दूसरी युवती (Husband Dance near Wife body) से प्रेम प्रसंग था।

इस बीच दो बार सामाजिक बैठक कर संतलाल को पत्नी को अच्छे से रखने की समझाइश दी गई। इसके बावजूद प्रताडऩा का दौर जारी था। मृतका (Husband Dance near Wife body) के भाई का कहना है कि सामाजिक बैठक के दौरान भी उसने कहा था कि वह उसकी बहन को मार डालेगा।

Woman dead body in room (Photo- Patrika)

इसी बीच 17 मई की देर रात महिला की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि पति द्वारा बिस्तर पर करंट लगाकर मारा गया है। महिला के हाथ पर 2 जगह करंट (Husband Dance near Wife body) से जलने के निशान भी मिले हैं।

Husband Dance near Wife body: म्यूजिक पर कर रहा था डांस

बताया जा रहा है कि महिला की मौत होने के बाद पति घर में म्यूजिक सिस्टम बजाकर डांस (Husband Dance near Wife body) कर रहा था। साथ ही उसने काफी देर से भोर में मृतका के परिजन को उसकी मौत की सूचना दी। इससे परिजन का शक और गहरा गया है।

पुलिस कर रही पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मृतका (Husband Dance near Wife body) का मंगलवार को उदयपुर पुलिस ने शव का पीएम कराया और मामले में मर्ग कायम कर परिजन के आरोप के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

Updated on:
19 May 2026 09:16 pm
Published on:
19 May 2026 09:16 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Minister Rajesh Agrawal बोले- संगठन महामंत्री पवन साय ने मुझे भी डांटा, बोले- अगर जनता ही परेशान रहेगी तो नेतागिरी का क्या फायदा? See Video

Ambikapur News: मैनपाट में पत्नी और प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रात में दोनों को देख लिया था साथ