अंबिकापुर

Surguja Sky Lightning: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दंपती आ गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौत, पत्नी झुलसी

Sky lightning: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, स्कूल का प्यून था मृतक, पत्नी का निजी अस्पताल में भर्ती कर चल रहा इलाज, पति की मौत से सदमे में है पत्नी
2 min read
Sky lightning in Surguja
Surguja Sky Lightning, आकाशीय बिजली से मृत प्यून बिहारी मिंज (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। बारिश के इस सीजन में सरगुजा संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाएं अब तक सामने आ चुकी है। सरगुजा, सूरजपुर कोरिया, बलरामपुर जिले में आसमानी आफत से दर्जनों लोगों की जहां जान (Death due to sky lightning) चली गई है, वहीं सैकड़ों मवेशी भी चपेट में आकर जान गवां चुके हैं। इसी बीच सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रकेली में खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे। घायल महिला का अंबिकापुर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम रकेली निवासी बिहारी मिंज शासकीय स्कूल में प्यून के पद पर कार्यरत था। शनिवार की शाम करीब 4 बजे अपनी पत्नी सोनमेत मिंज के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। इसी दौरान हल्की बारिश शुरु होने पर दोनों भीगने से बचने के लिए खेत के पास एक पेड़ के नीचे खड़े गए।

Surguja sky lightning, प्यून बिहारी मिंज (Photo- Patrika)

इसी बीच तेज गर्जना के साथ वहां आकाशीय बिजली (Sky lightning fell in Surguja) आ गिरी। इसकी चपेट में पति-पत्नी आकर झुलस गए। पति की हालत ज्यादा गंभीर थी, उसके शरीर में हलचल नहीं हो रही थी। घटना के बाद आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों व घायलों को परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने बिहारी मिंज को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी सोनमेत मिंज को गंभीर हालत में अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Sky lightning in Surguja: एमसीबी जिले में 2 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि एमसीबी जिले के शिवपुर में 3 दिन पूर्व रोपा लगा रहे ग्रामीण महिला-पुरुष व किशोर के ऊपर आकाशीय बिजली आ गिरी थी। इस घटना में 15 वर्षीय किशोर और 37 वर्षीय एक महिला की मौत (Death from sky lightning in MCB) हो गई थी, जबकि 5 लोग को झुलसे स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आकाशीय बिजली की चपेट में आए लोगों के शरीर पर उनके परिजनों द्वारा गोबर का लेप भी लगाया गया था।

Updated on:
02 Aug 2026 08:55 pm
Published on:
02 Aug 2026 08:55 pm