अंबिकापुर

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Double murder in Surguja: पति ने रिश्तेदार के घर दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, फिर दोनों की हत्या करने के बाद हो गया फरार, लंबे समय से चल रहा था दोनों के बीच संबंध
2 min read
Wife and his lover murder in Mainpat
Mainpat double murder, मैनपाट स्थित कमलेश्वरपुर थाना (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बिसरपानी गांव में मंगलवार की रात पति ने पत्नी व उसके प्रेमी की फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच काफी समय से अवैध संबंध (Murder in Illegal Relation) थे। महिला गांव में ही रिश्तेदार के घर में बैठकर प्रेमी के साथ शराब पी रही थी। इस दौरान पति भी वहां पहुंच गया। इस दौरान उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। फिर उसने दोनों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को बुधवार की सुबह मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस फरार आरोपी (Surguja Double murder case) की तलाश में जुट गई है।

सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी दारापारा निवासी बाबूलाल मझवार उम्र 35 वर्ष मंगलवार की शाम को खेत की ओर गया था। इधर पति के घर में न होने का फायदा उठाते हुए पत्नी 32 वर्षीय नईहारो मझवार गांव में ही रिश्तेदार सोमारू मझवार के घर चली गई। वहां गांव का ही उसका प्रेमी 35 वर्षीय बेंजे बड़ा भी पहुंच गया।

दोनों घर के बगल में बने कमरे में बैठकर शराब पी। इधर बाबूलाल जब खेत से लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। इसके बाद वह उसे खोजते हुए सोमारू के घर पहुंचा। यहां उसकी पत्नी व बेंजे बड़ा कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे और दोनों आपत्तिजनक स्थिति (Obscene condition) में थे।

Wife and lover murder: विवाद के बाद की हत्या

पत्नी व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख बाबूलाल अपना होश खो बैठा और विवाद करने लगा। इसके बाद तीनों के बीच मारपीट होने लगी। यह देख घर का मालिक सोमारू वहां से भाग गया। इस दौरान बाबूलाल ने वहीं पड़े फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी नईहारो व उसके प्रेमी बेंजे बड़ा की हत्या (Double murder) कर दी। फिर वह वहां से फरार हो गया।

Mainpat Double murder, कमरे में पड़ी महिला व उसके प्रेमी की लाश (Photo- Patrika)

दोनों के सिर पर गंभीर चोट

सुबह घर का मालिक सोमारू मझवार जब अपने घर पहुंचा तो दोनों की खून से सनी हुई लाश पड़ी हुई थी। दोनों के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रजापति टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। विशेष जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

आरोपी फरार, तलाश जारी

वारदात (Surguja Double murder) को अंजाम देने के बाद आरोपी बाबूलाल मझवार गांव से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान वह भी शराब के नशे में था। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Updated on:
19 Aug 2026 06:55 pm
Published on:
19 Aug 2026 06:55 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

Ambikapur में फिर पकड़ी गई महुआ दारू की फैक्टरी, 135 लीटर शराब और 4700 किलो लाहन के साथ महिला गिरफ्तार

Elephant Killed Farmer in Surajpur: खाद लेकर बाइक से लौट रहे किसान को हाथी ने मार डाला, ग्रामीणों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम

Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे