अंबिकापुर

Wife murder: 3 बच्चों के सामने पत्नी को डंडे से बेदम पीटा, फिर लेकर पहुंचा अस्पताल, मौत की बात सुन लाश छोडक़र हुआ फरार

Wife murder: डंडे व पत्थर से मां की हो रही पिटाई देख 7 वर्षी बेटी ने छोड़ देने की लगाई गुहार, लेकिन शराब के नशे में अधमरा होते तक पीटा, हालत बिगड़ी तो कमर में गमछे से बांधकर बाइक पर ले गया अस्पताल
2 min read
Wife murder, Husband brutally beaten wife, Murder in Ambikapur
Dead woman relatives reached in hospital (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला में गुरुवार को शराब के नशे में एक युवक ने 3 मासूम बच्चों के सामने पत्नी की डंडे से बेदम पिटाई (Wife murder) की। बड़ी बेटी मां को छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसे दया नहीं आई। नशे में वह वजनी लकड़ी से व पत्थर से पत्नी को मारता रहा। शाम को जब उसकी स्थिति बिगड़ गई तो वह अपने कमर में गमछे से पत्नी को बांधकर बाइक से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। डॉक्टरों की पूछताछ में उसने बताया कि सडक़ हादसे में घायल हुई है। इधर डॉक्टरों ने जांच पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही वह शव को अस्पताल में ही छोडक़र फरार हो गया।

शहर के मणिपुर थाना अंतर्गत ग्राम भिट्ठीकला निवासी हीरा बाई पति प्रदीप अगरिया २३ वर्ष गुरुवार की दोपहर घर पर थी। इसी दौरान उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा। घर में उनके 3 छोटे-छोटे बच्चे भी थे। बच्चों के सामने वह पत्नी को डंडे से मारने (Wife murder) लगा।

बड़ी बेटी 7 वर्षीय सीया मां को छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन नशे में मदहोश होने के कारण उसे तनिक भी फर्क नहीं पड़ा। उसने पत्नी को डंडे व पत्थर से मार कर अधमरा (Wife murder) कर दिया।

शाम करीब 6-7 बजे जब उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो वह पत्नी को कमर में गमछे से बांध कर बाइक से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। यहां उसने सडक़ दुर्घटना में घायल होने की बात डॉक्टर को बताई। इधर डॉक्टर ने जांच पश्चात उसे मृत (Wife murder) घोषित कर दिया।

अस्पताल में शव छोडक़र पति फरार

महिला की मौत (Wife murder) हो जाने की बात जैसे ही डॉक्टर ने बताई, पति उसकी लाश छोडक़र अस्पताल से फरार हो गया। रात करीब ११ बजे मृतका के मायके वालों को जानकारी मिली तो अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी शुक्रवार को पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

अक्सर करता था मारपीट

मृतका के पिता ने बताया कि मेरी बेटी ने 15 वर्ष की उम्र में ही प्रदीप से लव मैरेज कर ली थी। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। कई बार समझाइश भी दी गई थी, इसके बाद भी वह विवाद और मारपीट (Wife murder) करता रहा।

Wife murder: 4 बच्चे हुए अनाथ

मृतका (Wife murder) के 4 बच्चे हैं। 3बच्चे उसके पास रहते थे, जबकि एक बेटा मायके में रहता है। मां की मौत हो जाने से अब चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। वहीं पिता हत्या करने के बाद फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

Updated on:
15 May 2026 08:26 pm
Published on:
15 May 2026 08:26 pm
Also Read
View All
Private Schools Books: नि:शुल्क की जगह महंगी किताबें खरीदने का दबाव, 3 सदस्यीय टीम प्राइवेट स्कूलों की करेगी जांच

Snake Bite: खाट पर सो रहे 2 सगे मासूम भाइयों को करैंत सांप ने डसा, बर्तन से ढंक कर पहुंचे अस्पताल, दोनों की मौत

Wasseypur Gangster Shabbir: अंबिकापुर में छिपा था वासेपुर का गैंगस्टर शब्बीर, धनबाद पुलिस को चकमा देकर फरार, डॉन फहीम की मां और मौसी को मारी थी गोली

Garlanded to Female Sarpanch: भाजपा नेता ने मंच पर महिला सरपंच को पहनाई माला, समाज ने सरपंच के पूरे परिवार का 1 साल के लिए किया बहिष्कार

Murder in Surguja: गैंती से ताबड़तोड़ प्रहार कर पड़ोसी की हत्या, फिर सबसे बोला- मैंने जीतू को मार डाला, अब जेल जाऊंगा