अंबिकापुर

Aman Ojha Murder Case: अमन ओझा की मौत मामले में आईजी ने बनाई 3 सदस्यीय जांच समिति, पत्नी का है ये कहना

Aman Ojha Murder Case: शहर के टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा की झारखंड के रंका में मिली थी लाश, भाजपा पार्षद समेत हिंदू संगठनों ने की थी जांच की मांग
2 min read
Aman Ojha Murder Case, Tuntun Dabeli, Aman Ojha murder case Ambikapur
Aman Ojha with his wife (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के मिशन चौक निवासी व टुनटुन दाबेली के संचालक अमन ओझा (Aman Ojha Murder Case) की 10 मई को संदिग्ध हालत में झारखंड के रंका में लाश मिली थी। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि अमन ओझा ने घटना से करीब डेढ़ माह पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पत्नी को एक धर्म विशेष के युवक द्वारा भगा ले जाने तथा अपनी हत्या की धमकी दिए जाने का आरोप युवक व उसके दोस्तों पर लगाया था। इस मामले में जनप्रतिनिधियों व हिंदू संगठनों की मांग पर आईजी दीपक झा ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन किया है। वहीं मृतक की पत्नी ने किसी से संबंध होने की बात से इनकार किया है।

बता दें कि अमन ओझा की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने आईजी से लिखित शिकायत कर जांच की मांग की थी। उन्होंने अमन की हत्या (Aman Ojha Murder Case) कर लाश फेंकने की आशंका जताई थी। वहीं सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने भी एसपी को जांच के लिए आवेदन सौंपा था।

इसके बाद आईजी ने 3 सदस्यीय विशेष जांच टीम (Aman Ojha Murder Case) का गठन किया है। टीम में अंबिकापुर सीएसपी राहुल बंसल, कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा व बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना प्रभारी शामिल हैं।

अमन ओझा का वीडियो हुआ था वायरल

मृतक अमन ओझा (Aman Ojha Murder Case) द्वारा अप्रैल माह में एक-दो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इसमें उसने बताया था कि उसकी पत्नी व बेटी को एक धर्म विशेष का युवक भगा ले गया है।

Aman Ojha Dead body (Photo- Patrika)

विरोध करने पर पत्नी द्वारा उसका आपत्तिजनक फोटो वायरल करने तथा युवक व उसके दोस्तों द्वारा उसकी हत्या की धमकी दी जाती है। युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी। उसने पुलिस को वह मोबाइल नंबर व नाम भी बताया था, जिससे उसको धमकी दी जा रही थी।

Aman Ojha Murder Case: कलेक्टर से भी की थी शिकायत

वहीं मौत से 3 दिन पहले अमन ओझा ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।कलेक्टर को शिकायत पत्र देने के 2 दिन बाद ही उसकी लाश (Aman Ojha Murder Case) झारखंड के रंका स्थित खुथवा मोड़ के पास मिली थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे तथा उसकी पैंट भी खुली हुई थी।

पत्नी ने भी जताई हत्या की आशंका

इधर मृतक अमन ओझा की पत्नी ने एक धर्म विशेष के युवक से उसके किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया है। उसका कहना है कि जिस समय पति का वीडियो वायरल हुआ था, उसी दौरान पुलिस को जांच करना था। उसने भी पति की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

Updated on:
14 May 2026 05:30 pm
Published on:
14 May 2026 05:30 pm
Also Read
View All
Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि

Mainpat Double Murder: रात में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दोनों की कर दी नृशंस हत्या

Surguja News: अब तक नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डालकर उफनता नाला पार कर रहे हैं स्कूली बच्चे

Ambikapur Snake Bite: प्रसूता पत्नी बोली- शरीर में जलन और दर्द हो रहा है, पति ने की मालिश, अचानक कमरे से निकलते देखा करैत सांप, हुई मौत

Lamgaon Hanuman Temple: मन्नत पूरी हुई तो खुशी से झूम उठा श्रद्धालु, लमगांव हनुमान मंदिर में चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट