अंबिकापुर

India incorrect map upload: फेसबुक पर अपलोड किया भारत का गलत नक्शा, होलीक्रॉस वूमेंस कॉलेज की प्राचार्य समेत 2 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

India incorrect map upload: कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत के नक्शे से अक्साई चीन व पीओके को दिखाया गया था अलग, शहर के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2025, 5:41 PM IST
India incorrect map upload
India map on College banner (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। होलीक्रॉस वूमेंस कॉलेज अंबिकापुर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत का गलत नक्शा (India incorrect map upload) अपलोड करना प्राचार्य को भारी पड़ गया। शहर के गोधनपुर निवासी एक व्यक्ति ने गुरुवार को मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की। उसने बताया कि भारत का विकृत व विवादित नक्शा प्रकाशित करना देश की संप्रभुता व अखंडता पर सीधा प्रहार है। इस पर पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य व उनके फेसबुक पेज के संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के चर्चित होलीक्रॉस वूमेंस कॉलेज के प्राचार्य शांता जोसेफ व उनके फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामला भारत के नक्शे से छेड़छाड़ (India incorrect map upload) कर प्रकाशित करने से जुड़ा हुआ है।

Holy cross women's college principal and other teachers (Photo- Patrika)

मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में करते हुए शहर के गोधनपुर निवासी कैलाश मिश्रा ने बताया कि 5 जनवरी 2024 को होलीक्रॉस वूमेंस कॉलेज के आधिकारिक फेसबुक पेज पर स्पोट्र्स डे के बैनर में भारत का एक विकृत व विवादित नक्शा प्रकाशित (India incorrect map upload) किया गया।

Holy cross women's college Ambikapur (Photo- Patrika)

इसमें अक्साई चीन और पाक अधिकृत काश्मीर (पीओके) को अलग दिखाया गया। यह कोई साधारण चूक नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता और अखंडता पर सीधा प्रहार है। यह नक्शा (India incorrect map upload) 1 साल 7 माह तक प्रकाशित रहा। हाल ही में यही नक्शा दोबारा अपलोड होने पर मामला सामने आया।

India incorrect map upload: गंभीर आपराधिक कृत्य है यह

कैलाश मिश्रा ने बताया कि भारत का गलत नक्शा प्रकाशित करना (India incorrect map upload) इस बात को स्पष्ट करता है कि यह सुनियोजित व संगठित प्रयास है। यह राष्ट्र विरोधी गतिविधि तथा गंभीर आपराधिक कृत्य है। इससे पूर्व भी मिशनरी संस्थाओं द्वारा राष्ट्रविरोधी गतिविधियां की जा चुकी हैं।

Kailash Mishra (Photo- Patrika)

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

कैलाश मिश्रा की शिकायत पर 18 सितंबर को गांधीनगर पुलिस ने होलीक्रॉस वूमेंस कॉलेज अंबिकापुर की प्राचार्य शांता जोसेफ व उनके फेसबुक पेज के संचालक के के खिलाफ (India incorrect map upload) आईपीसी अधिनियम 1860 की धारा 505 (1)(बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
19 Sep 2025, 5:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप