अंबिकापुर

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

International Labour day: भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा शहर के माता राजमोहिनी देवी भवन में किया गया आयोजन, काफी संख्या में जुटे श्रमिक
2 min read
Internation Labour Day
Mayor washed labour legs (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day) पर 1 मई को भाजपा जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा शहर के माता राजमोहिनी देवी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिक पुरुष-महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर मंजूषा भगत व निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों के पैर पखारकर उनका चरण वंदन किया। वहीं उनके औजारों की पूजा कर उनका साड़ी व शॉल से सम्मान किया। वहीं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का अनावरण किया।

भाजपा सरगुजा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र गुप्त भारती द्वारा माता राजमोहिनी देवी भवन में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर एक कार्यक्रम (International Labour Day) का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में सफाईकर्मी, व मजदूर शामिल हुए। दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले श्रमिकों का स्वागत किया गया।

Nigam Speaker washing legs of labours (Photo- Patrika)

तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उनके पांव पखारकर चरण वंदन और उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजारों की पूजा की गई। इस अवसर पर मेधावी बच्चों के अध्ययन के लिए प्रोत्साहन राशि 2026-27 का शुभारंभ भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद करीब 300 सफाईकर्मियों व श्रमिकों को साड़ी-शॉल देकर सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों ने श्रमिकों (International Labour Day) के साथ समरसता भोजन किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आकाश गुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संतोष दास, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सरगुजा जिला प्रभारी अभिषेक राय, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग, जिला महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका चौबे,

Mayor and other with Labour (Photo- Patrika)

निगम (International Labour Day) में एमआईसी सदस्य व पार्षद अनिता रविंद्र भारती, जितेंद्र सोनी, रविकांत उरांव, पार्षद मनोज गुप्ता, शैलेष सिंह के अलावा विकास गुप्ता, सह संयोजक भारत भूषण तिवारी, प्रमोद दुबे, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, जय सिंह, जगदीश जायसवाल, आनंद गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

International Labour Day: महापौर ने आयोजन को सराहा

कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों (International Labour Day) के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इसका लाभ भी श्रमिकों को मिल रहा है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की और कहा कि बिना श्रमिकों के हम किसी भी काम की कल्पना नहीं कर सकते। सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह समेत अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Published on:
01 May 2026 08:39 pm
Also Read
View All
Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

BJP Leader Threat Video: भाजपा नेता ने सूरजपुर तहसीलदार को दी धमकी, कहा- पहचानते नहीं या हमारी ताकत जानते नहीं हो, किसने मां का दूध पिया है…

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे 2 ग्रामीणों का मिला शव, तीसरे की तलाश जारी, मछली मारने के दौरान पलट गई थी नाव

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर