अंबिकापुर

Ambikapur News: जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार! 3 लोगों को मारी थी गोली, लेने पहुंची झारखंड पुलिस

Shooters arrested in Ambikapur: झारखंड के जमशेदपुर स्थित बिंदल मॉल के पास खाना खा रहे युवकों पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवकों की हालत गंभीर, टाटा मेन हॉस्पिटल में कराया गया है भर्ती
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2026, 1:48 PM IST
Jamshedpur firing 4 shooters arrested
Ambikapur News, पुलिस गिरफ्त में चारों शूटर (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटरों (Shooters arrested) को अंबिकापुर की मणिपुर थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीकांड (Shooting Incident) के बाद चारों आर्टिगा कार से फरार हो गए थे। झारखंड पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस को सूचना देकर नाकेबंदी कराई गई थी। इसी दौरान चारों शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सूचना पर झारखंड की पुलिस शूटरों को लेने अंबिकापुर पहुंच गई है। मेडिकल चेकअप के बाद चारों को झारखंड पुलिस के सुपुर्द करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि शूटरों ने जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास 26 सितंबर को 4 युवकों पर 10-15 राउंड फायरिंग की थी। इनमें से 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

झारखंड के जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव के पास बिंदल मॉल स्थित है। शनिवार की दोपहर मॉल के पास ही एक रेस्टोरेंट में बैठे 4 युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग (Shooter firing) शुरु कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई थी और लोग इधर-उधर भागने लगे।

Ambikapur News, थाने में मौजूद शूटर्स (Photo- Patrika)

बदमाशों ने 10-15 राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान युवक भागने लगे, लेकिन इनमें से 3 को गोली लगी है। फायरिंग करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल 3 युवकों को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इधर झारखंड पुलिस ने नाकेबंदी कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें संदिग्ध आरोपी नजर आए।

Jamshedpur Golikand: छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस को किया अलर्ट

झारखंड पुलिस ने आरोपियों के छत्तीसगढ़ व ओडिशा की ओर भागने की आशंका पर दोनों राज्यों की पुलिस को अलर्ट किया। सूचना पर अंबिकापुर की पुलिस भी संदिग्ध वाहनों की जांच में लगी हुई थी। इसी दौरान 27 सितंबर की देर शाम आर्टिगा कार में 4 संदिग्ध लोग मणिपुर थाना क्षेत्र के चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचे।

इस दौरान पुलिस ने गोलीकांड में चारों के शामिल होने की आशंका के मद्देनजर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड पुलिस को दी। झारखंड पुलिस फिलहाल अंबिकापुर में है। संदिग्ध आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें झारखंड पुलिस को सौंपे जाने की तैयारी चल रही है।

Updated on:
28 Sep 2026, 1:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhath 2026: ‘कांचे ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ जैसे छठ गीतों से गूंजते रहे घाट, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

Ambikapur News: क्रूरता की हद: 6 पिल्लों को पहले बेदम पीटा, फिर बोरे में भरकर पेट्रोल डाला और जिंदा जला दिया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Kabra Elephant Rescue: 17 हाथियों का नेता बन गया है कबरा कान हाथी, रामगढ़ पहाड़ के पास पहुंचा, ट्रैकुलाइज करना हुआ मुश्किल

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Kabra Elephant Rescue Video: कबरा कान हाथी का रेस्क्यू करने बुलाए गए तीरथ और दुर्योधन हाथी, रायपुर से भी पहुंची है टीम, 19 लोगों की ले चुका है जान