अंबिकापुर

Kidnapping: Video: जमीन दिखाने के बहाने युवक को शहर बुलाया और कर लिया किडनैप, मारपीट कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Kidnapping: फिरौती के लिए आरोपियों ने पीडि़त युवक की उसके परिजन से मोबाइल पर कराई बात, फिरौती लेने पहुंचे आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस ने एक को दबोचा
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2025, 8:01 PM IST
Kidnapping
One kidnappers arrested

अंबिकापुर. जमीन दिखाने के बहाने शहर बुलाकर 25 जून को एक युवक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। मामला जमीन विवाद व कमीशन से जुड़ा बताया जा रहा है। अपहरण (Kidnapping) के बाद उसे उसकी ही कार में आंखों में पट्टी बांधकर जशपुर ले जाया गया। यहां उसे 2 दिन तक आरोपी घुमाते रहे। एक ने उसकी पुराने मामले में 7 करोड़ रुपए की नुकसान कराने की बात कहते हुए पिटाई भी की।

नुकसान की भरपाई के एवज में उससे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती लेने आरोपी अंबिकापुर पहुंचे। यहां सादी वर्दी में परिजनों के साथ पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है।

गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि शंकर रवि (Kidnapping) सूरजुपर जिले के खडग़वां चौकी अंतर्गत ग्राम जगन्नाथपुर का रहने वाला है। वह जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। 25 जून की सुबह 11 बजे एक व्यक्ति ने जमीन दिखाने के नाम पर उसे नमनाकला कॉर्मेल स्कूल के पास बुलाया।

Shankar Ravi whose kidnapping

अपनी कार से वह कॉर्मेल स्कूल पहुंचा। इसके बाद उक्त व्यक्ति शंकर रवि को उसके ही कार से लक्ष्मीपुर ले गया। यहां अन्य लोग भी थे। फिर उसकी आंखों में पट्टी बांधकर (Kidnapping) जशपुर की ओर ले गए। वहां दो दिनों तक जंगल में इधर-उधर घुमाते रहे।

7 करोड़ का नुकसान कराने की बात कहकर मारपीट

इसी बीच बहादुर जायसवाल नामक व्यक्ति पहुंचा और शंकर रवि से मारपीट की। उसने कहा कि 6-7 साल पूर्व जमीन खरीद-बिक्री में 7 करोड़ का नुकसान कराया था। उसकी भरपाई तुम्हें करनी पड़ेगी।

आरोपी उससे 10 लाख रुपए फिरौती (Kidnapping) की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने शंकर की बात उसके परिजन से वीडियो कॉल पर कराई थी। इधर परिजन ने शंकर रवि के की गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी।

Kidnapping: एक आरोपी गिरफ्तार

10 लाख रुपए की फिरौती (Kidnapping) नहीं देने पर आरोपी उसे जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। शंकर रवि ने आरोपियों से कहा कि मुझे जान से मत मारो, मेरे बच्चे हैं। रुपए कोई बड़ी चीज नहीं है, 10 लाख रुपए फिरौती दिलवाता हूं। मोबाइल पर बातचीत के बाद परिजन ने फिरौती लेकर आने की बात कही थी।

आरोपी शंकर को लेकर सांड़बार के पास पहुंचे। इधर परिजन के साथ बिना वर्दी के पुलिस भी थी। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Updated on:
27 Jun 2025, 8:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी