अंबिकापुर

Knife attack: भाई का बदला लेने ऑनलाइन 1 फीट का मंगाया चाकू, फिर युवक के पेट में घोंपा, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

Knife attack: चाय दुकान में खड़े युवक को स्कूटी सवार 2 युवकों व नाबालिग ने मारा था चाकू, पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2026, 7:38 PM IST
Knife attack
Accused arrested (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के मायापुर स्थित चांदनी चौक के पास शनिवार की दोपहर 3 लोगों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया था। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व आहत युवक ने मुख्य आरोपी सत्यम सोनकर के भाई के साथ मारपीट की थी। अपने भाई का बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर वारदात (Knife attack) को अंजाम दिया था। आरोपियों ने चाकू ऑनलाइन मंगाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

शनिवार की दोपहर 3 बदमाशों ने बौरीपारा निवासी ऋतिक जायसवाल को चाकू (Knife attack) मारकर जख्मी कर दिया था। घटना के दौरान ऋतिक अपने साथी के साथ मायापुर स्थित चांदनी चौक के पास चाय पी रहा था। ऋतिक का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यम सोनकर पिता अर्जुन सोनकर उम्र 18 वर्ष, आयुष सोनी उम्र 19 वर्ष व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। वारदात (Knife attack) को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घुटरापारा में छिपे थे और बाहर भागने की तैयारी में थे। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल बंद कर रखा था।

लेकिन वे बीच-बीच में घर वालों से बात करने के लिए मोबाइल ऑन कर रहे थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यम सोनकर व आयुष सोनी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं नाबालिग (Knife attack) को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

भाई का बदला लेने किया हमला

मुख्य आरोपी सत्यम सोनकर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ऋतिक ने 1 जनवरी 2025 को उसके भाई के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर सत्यम ऋतिक से रंजिश रखता था। इसी बीच शनिवार को उसने वारदात (Knife attack) को अंजाम दिया।

Knife attack: ऑनलाइन मंगाया था चाकू

जिस चाकू (Knife attack) को ऋतिक के पेट में घोंपा गया था, उसकी लंबाई लगभग 1 फीट है। आरोपियों ने ऑनलाइन चाकू मंगाया था। सभी आरोपी काफी कम उम्र के हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त व पीडि़त ऋतिक के पेट में गड़ा चाकू जब्त किया है।

Updated on:
25 Jan 2026, 7:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान

Surguja Farmers Protest: धान उपार्जन केंद्र के विरोध में किसानों ने किया चक्काजाम, कहा- …तो हमें करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

Surguja School: बीईओ से मिलने 8 किमी पैदल चले छात्र-छात्राएं, कहा- 24 शिक्षक के बाद भी नहीं होती पढ़ाई, टीसी काटने की भी मिली धमकी

Ambikapur Theft News: छठ मनाने गए शिक्षक व कारोबारी के घर चोरों का धावा, ले उड़े 15-20 लाख के जेवर और कैश, मचा हड़कंप