अंबिकापुर

Liver-Kedney test stop: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लिवर-किडनी, हार्ट व शुगर की जांच ठप, 20 दिन से रीजेंट की है किल्लत

Liver-Kedney test stop: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हमर लैब में 250 जांच का प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है दावा, लेकिन किडनी व लीवर की जांच व्यवस्था ठप, निजी लैब की ओर रुख कर रहे मरीज
2 min read
Liver-Kidney test stop
Hamar Lab Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर.मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में लिवर, किडनी, हृदय और शुगर की जांच (Liver-Kedney test stop) बंद है क्योंकि प्रयोगशाला में रीजेंट केमिकल नहीं है। इस वजह से मरीजों को निजी पैथोलॉजी लैब में महंगी जांच करवानी पड़ रही है। इससे खासकर गर्भवती महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रीजेंट केमिकल की कमी के कारण जांच फिर से शुरू होने में अभी और समय लग सकता है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के संभाग क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 20 दिनों से अधिक समय से मरीजों के लिवर, किडनी, हृदय और शुगर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच (Liver-Kedney test stop) नहीं हो पा रही है। इसका मुख्य कारण है रीजेंट की कमी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में लंबे समय से रीजेंट की कमी बनी हुई है।

इस कारण गंभीर बीमारियों से जुड़ी जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे स्थिति में मरीजों को बाहर निजी पैथोलैब में जांच करानी पड़ रही है। उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र से आए गरीब मरीजों को हो रही है। जानकारी के अभाव में उन्हें परेशान होना पड़ता है।

Liver-Kedney test stop: ऑपरेशन पर असर

कई गंभीर बीमारियों के पता लगाने के लिए बॉयोकैमेस्ट्री की जांच (Liver-Kedney test stop) कराई जाती है। इसमें लिवर, किडनी, हृदय और शुगर सहित अन्य जांचें होती है। लेकिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले कई दिनों से जांच नहीं होने से ऑपरेशन पर असर पडऩी शुरू हो गई है। जांच नहीं होने से गंभीर मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है।

होनी थी 250 से अधिक प्रकार की जांच

अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हमर लैंब में 250 प्रकार की जांच की सुविधा का दावा किया जाता है। जो पूरी तरह से नि:शुल्क है। लेकिन रीजेंट की कमी, उपकरण में गड़बड़ी सहित अन्य समस्या के कारण अधिकांश जांचें (Liver-Kedney test stop) नहीं हो पा रही है। हमर लैब केवल हाथी का दांत बनकर रह गया है।

अस्पताल में बार-बार हो रही रीजेंट की कमी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर सहित पूरे प्रदेश में रीजेंट की कमी बनी रहती है। यह कोई नहीं समस्या नहीं है। लगभग हर महीने रीजेंट की कमी (Liver-Kedney test stop) की बात सामने आती है। जबकि निजी पैथोलैब में रीजेंट की समस्या कभी नहीं आती है। मरीजों का कहना है कि केवल शासकीय व्यवस्थाओं पर ही क्यों असर दिखता है।

मरीजों का निजी पैथोलैब में जांच कराने का दावा

अस्पताल में लिवर, किडनी, हृदय और शुगर की जांच (Liver-Kedney test stop) नहीं हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं व ग्रामीण क्षेत्र से आए वृद्ध मरीजों को हो रही है। हालांकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि भर्ती गंभीर मरीजों की जांच निजी पैथोलैब में कराई जा रही है। जबकि अधिकांश मरीज जांच के लिए भटक रहे हैं।

15 दिनों से नहीं हो पा रही जांच

मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या का कहना है कि रीजेंट की कमी के कारण पिछले 15 दिनों से बायोकैमेस्ट्रिी विभाग की जांचे (Liver-Kedney test stop) नहीं हो रही हैं। सीजीएमएसी द्वारा रीजेंट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। पर अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जैसे ही सीजीएमएसी द्वारा रीजेंट उपलब्ध कराया जाता है तो जांचें शुरू हो जाएगी।

Updated on:
24 Aug 2025 03:00 pm
Published on:
24 Aug 2025 03:00 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी