अंबिकापुर

Loot at Gun Point Video: दर्जनभर बदमाशों ने कल्याणपुर जंगल में पिस्टल की नोंक पर ऑटो ड्राइवर से की लूट, देखते ही भागे कार सवार

Loot at Gun Point: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित कल्याणपुर जंगल में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, 6 बाइक पर सवार थे 11-12 लुटेरे, 4 के पास थी पिस्टल, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था ऑटो चालक
2 min read
Loot at gun point, Loot in Kalyanpur forest, Loot in ambikapur
Police on the spot (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित कल्याणपुर जंगल में मंगलवार की रात 10-12 की संख्या में हथियारबंद युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। बाइक सवार बदमाशों (Loot at Gun Point) ने पहले एक ऑटो चालक को रोककर उसे पिस्टल दिखाया और रुपयों की मांग की। रुपए नहीं होने की बात कहने पर धमकी देते हुए उन्होंने उसका मोबाइल लूट लिया। वहीं वहां से गुजर रहे कार सवारों को भी उन्होंने निशाना बनाने की कोशिश की। बदमाशों के हाथ में पिस्टल देख कार चालक ने हिम्मत और सतर्कता दिखाई तथा वहां से तेज रफ्तार में कार को भगा ले गया। ऑटो चालक की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव मंगलवार की रात करीब 12.40 बजे अंबिकापुर से लौट रहा था। वह शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान 6 बाइक में सवार 11-12 युवकों (Loot at Gun Point) ने अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित कल्याणपुर जंगल के पास उसे रोक लिया।

बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पैसे की मांग की और गोली (Loot at Gun Point) मारने की धमकी दी। धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पास नकद नहीं थे, इस पर युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के पास हथियार होने की वजह से वह डर गया और विरोध नहीं कर सका।

कार सवारों को भी रोकने का प्रयास

बदमाशों ने इसके बाद अंबिकापुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे धरमपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल की कार को भी रोकने का प्रयास किया। कार की रफ्तार कम होते ही आरोपियों ने चालक पर पिस्टल (Loot at Gun Point) तान दी। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत कार की स्पीड बढ़ा दी और वहां से निकल गया। कार सवारों के भाग निकलने के बाद बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए।

Auto driver (Photo- Patrika)

दो जिलों की पुलिस पहुंची, जांच जारी

घटना (Loot at Gun Point) की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, लटोरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रतापपुर एसडीओपी अनुप एक्का ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीडि़त धर्मेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि बदमाश 6 बाइक में सवार थे और उनमें से 4 युवकों के पास पिस्टल थी। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज

इस संबंध में गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव के कथन के अनुसार प्रतापपुर मार्ग पर मोबाइल लूट (Loot at Gun Point) की घटना हुई है। बदमाश 6 बाइक में सवार थे। कुछ के पास हथियार था। ममाले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। विवेचना जारी है।

Published on:
13 May 2026 08:46 pm