अंबिकापुर

Loot with woman: Video: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से 4 लाख के जेवर ले उड़े बाइक सवार 4 बदमाश, कहा- हम पुलिस वाले हैं

Loot with woman: पहले बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को अपने पास बुलाया और कहा कि इतने जेवर पहनकर क्यों निकली हो? आजकल बदमाश व लुटेरे घूम रहे हैं, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
Loot with woman
Police checking in city (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के चोपड़ापारा के पास रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा से लूट (Loot with woman) की घटना सामने आई है। पुलिस वाले बताकर बाइक सवार चार बदमाशों ने वृद्धा से यह कहकर चेन व दोनों हाथ का कंगन उतारवा लिए शहर में लगातार लूट की वारदात हो रही है। इस दौरान बदमाशों ने अपने बैग में रखे नकली कंगन पकड़ा दिया और वृद्धा का सोने का चेन व कंगन लेकर फरार हो गए। चेन व कंगन की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों को पकडऩे के लिए जगह-जगह पुलिस बल लगाए गए हैं।

शहर के चोपड़ापारा निवासी पानो देवी पति स्व. योगेन्द्र मंडल 70 वर्ष रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं थी। मॉर्निंग वॉक करने के बदा वह अपनी सहेली के घर के पास बैठीं थी। इस दौरान प्रतापपुर चौक की ओर से 2 बाइक में 4 युवक वहां पहुंचे और पानो देवी को अपने पास (Loot with woman) बुलाया।

उन्होंने कहा कि हमलोग पुलिस वाले हैं। आप इतना सोना पहनकर शहर में क्यों निकलीं हैं। शहर में लगातार लूटपाट की घटना हो रही है। आप अपने जेवर (Loot with woman) को उताकर रख लो। महिला बोली की घर पास में ही है, जाकर उतार दूंगी।

इसके बावजूद युवकों ने महिला के गले से सोने का चेन उतरवाकर उसके हाथ में दे दिया ताकि महिला को भरोसा हो सके। इसके बाद हाथ से कंगन निकाल कर वृद्धा के आंचल में बांध दिया। इसके बाद बाइक सवार युवक (Loot with woman) वहां से चले गए।

Loot with woman: आंचल में था नकली कंगन

वृद्धा को लगा कि चेन व कंगन उसके आंचल में बंधे हैं। युवकों के जाने के बाद महिला ने आंचल खोलकर देखा तो चेन गायब थी और कंगन नकली था। इसके बाद महिला ने घर जाकर घटना (Loot with woman) की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बदमाशों ने वृद्धा होने का उठाया फायदा

बदमाशों ने अपने बैग में नकली कंगन रखा था। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी शातिर लूट गिरोह का काम है, जिन्होंने पूरी तैयारी के साथ वारदात (Loot with woman) को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वृद्धा को पहले से ही टारगेट कर रखा था। उन्होंने महिला को पहले भरोसे में लिया, फिर सोने की चेन व कंगन लेकर भाग निकले।

शहर में बढ़ाई गई निगरानी

घटना (Loot with woman) के बाद सरगुजा पुलिस ने चौक-चौराहों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। जगह-जगह प्वाइंट लगाकर संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस को मिले हैं अहम सुराग

एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो का कहना है कि वारदात (Loot with woman) के बाद शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
14 Sept 2025 07:41 pm
Published on:
14 Sept 2025 07:36 pm
Also Read
View All
Wasseypur Gangster: वासेपुर गैंगस्टर शब्बीर आलम, उसके बेटे समेत 9 के खिलाफ एफआईआर, व्यवसायी को हत्या की दी थी धमकी

Birla Open Mind School अंबिकापुर की शिक्षिका ने 8वीं के छात्र से 200 बार लिखवाई गाली, कहा- पैरेंट्स के सिग्नेचर कराकर लाना

Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया