अंबिकापुर

Mahatma Gandhi Statue broken: अंबिकापुर में तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा, हाथ से छड़ी भी गायब, प्रशासन ने ढंकवाया

Mahatma Gandhi Statue: असामाजिक तत्वों की करतूत, आरोपी को पकडऩे पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, यूथ कांग्रेस ने एसपी से की मामले की शिकायत
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2026, 5:06 PM IST
Mahatma Gandhi Statue broken
Mahatma Gandhi statue broken, महात्मा गांधी की टूटी मूति जिसे प्रशासन ने ढंकवाया (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi Statue Ambikapur) की प्रतिमा को सोमवार की रात किसी ने तोड़ दिया है। प्रतिमा से छड़ी भी गायब है। खबर मिलते ही प्रशासन ने खंडित प्रतिमा को कपड़े से ढंकवा दिया है। लोग इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं। इधर यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा खंडित करने के मामले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि पूर्व में भी गांधी प्रतिमा को अज्ञात तत्वों द्वारा खंडित किया गया था।

सरगुजा जिले में महापुरुषों व देवी-देवताओं की प्रतिमा (Idol broken) को खंडित करने या उनका अपमान करने का मामला आए दिन सामने आता रहता है। 2 माह पूर्व ही सरगुजा यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा ने शहर के आकाशवाणी चौक स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का रातों-रात अनावरण कर दिया था,

जबकि इसका अनावरण प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को करना था। इस मामले में भाजपा ने शहीद की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप युकां जिलाध्यक्ष पर लगाया था। मामले में उनके खिलाफ निगम की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। वहीं रविवार को ही सरगुजा जिले में ही हनुमान मंदिर से हनुमान की प्रतिमा को एक युवक द्वारा तोड़ दिया गया था। इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसी बीच शहर के गांधी चौक (Gandhi Chowk Ambikapur) स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को सोमवार की देर शाम किसी ने खंडित कर दिया। प्रतिमा का एक हाथ तोड़ दिया गया है तथा छड़ी भी गायब है। इसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली, उन्होंने खंडित प्रतिमा को कपड़े से ढंकवा दिया है।

Mahatma Gandhi Idol: लोगों में आक्रोश का माहौल

महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित करने को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल हैं। खासकर कांग्रेसी नेताओं ने इसे अपमानजनक बताया है। इसे लेकर यूथ कांग्रेस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसपी से की है।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा से छेड़छाड़ कतई उचित नहीं है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। इधर पुलिस (Surguja Police) ने मामले में अज्ञात आरोपियों की खोजबीन करने घटनास्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Updated on:
16 Jun 2026, 5:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ambikapur Dog Bite: ढाबे में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने काटा, मां ने भगाया, 10 दिन बाद गोद हो गई सूनी

Surguja Olympic: 45 खिलाडिय़ों को 4 बजे लौटना था 60 किमी दूर घर, रात 12 बजे पहुंची बस, भटकते रहे भूखे-प्यासे

Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत