अंबिकापुर. शहर के रिंग रोड के गांधी चौक पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित पाए जाने से लोगों में आक्रोश है। महात्मा गांधी की प्रतिमा की एक हाथ व उनकी लाठी को नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों का कहना है कि शनिवार को भी प्रतिमा खंडित देखी गई थी। सूचना पर एएसपी व सीएसपी ने स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा कारित किया जाना प्रतीत नहीं हो रहा है, फिर भी जांच जारी है।