अंबिकापुर

Mainpat cold: सरगुजा में जमकर पड़ रही ठंड, मैनपाट का पारा पहुंचा 3.6 डिग्री, लोग ले रहे अलाव का सहारा

Mainpat cold: उत्तरी-पश्चिमोत्तरी शुष्क हवाओं के निर्वाध प्रवाह से कई दिनों से अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान बना हुआ है 5 डिग्री के आसपास
less than 1 minute read
Mainpat cold
People near fire (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. पिछले 6-7 दिनों से उत्तरी-पश्चिमोत्तरी शुष्क हवाओं के निर्बाध प्रवाह से अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान लगातार 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यह दैनिक सामान्य न्यूनतम तापमान से लगातार 4.5 डिग्री या इससे अधिक के निगेटिव विचलन पर रह रहा है। शुष्क वायु प्रवाह के कारण इन दिनों अम्बिकापुर सहित पूरे संभाग में शीतलहर की स्थिति निर्मित है। वहीं छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट (Mainpat cold) की बात करें तो शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।

सरगुजा के पठारी (Mainpat cold) क्षेत्रों में शुष्क हवाएं नगरीय क्षेत्रों की तुलना में अधिक प्रभावी हैं और इन इलाकों में सुबह ओस की बूंदे पाला का रूप ले रही हैं। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ इस समय प्रदेश का सबसे शुष्क क्षेत्र बना हुआ है।

लगातार कोहरा, कुहासा और पाला गिरने की मौसमी घटनाओं से जन-जीवन सहित वन्य पशु-पक्षी और अन्य जीव भी लगातार प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में शीतलहर (Cold wave) का प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आगामी 24 से 48 घण्टों तक प्रभावी रहने की संभावना है।

इस समय उत्तर भारत के हिमालयन क्षेत्रों के मध्य क्षोभमंडल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रवाहित हो रहा है जिसके प्रभाव से उत्तरी-पश्चिमोत्तरी हवाओं के प्रवाह के बाधित होने से स्थानीय न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का उछाल आने वाले 2 - 3 दिनों में देखने को मिल सकता है।

Mainpat cold: अलाव तापकर भगा रहे ठंड

अंबिकापुर का तापमान पिछले सप्ताहभर से 5 डिग्री (Mainpat cold) के आस-पास बना हुआ है। लोग सुबह से लेकर रात तक गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं सुबह व शाम लोग शहर के चौक-चौराहों पर अलाव तापते नजर आते हैं।

Updated on:
13 Dec 2025 03:10 pm
Published on:
13 Dec 2025 03:10 pm
Also Read
View All
Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज

Double Murder Case: सूरजपुर दोहरा हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 को फांसी की सजा, 1 को उम्रकैद, प्रधान आरक्षक की पत्नी-बेटी की की थी हत्या

पत्रिका एक्सपोज: 8 साल का इंतजार, 15 करोड़ स्वाहा… एक बारिश में उखड़ी वाड्रफनगर बायपास की सड़क, अफसरों की मेहरबानी

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को भेजा गया जेल, कोर्ट में लगे गालीबाज को जेल भेजो और आकांक्षा दीदी जिंदाबाद के नारे, See Video