अंबिकापुर

Man died due to cold: 5 डिग्री से नीचे पहुंचा अंबिकापुर का पारा, ठंड से 1 व्यक्ति की मौत, अकड़ गया था शरीर

बस स्टैंड के पास कम कपड़ों में मिली व्यक्ति की लाश, शीतलहर की चपेट में है सरगुजा, पाट क्षेत्रों में पारा 4 डिग्री के आस-पास
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2025, 8:21 PM IST
Man died due to cold
Burning fire in Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में कड़ाक़े की ठंड पड़ रही है। पूरा संभाग शीतलहर की चपेट में है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं पाट क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब है। वहीं अंबिकापुर में एक अज्ञात व्यक्ति की ठंड से मौत (Man died due to cold) की भी आशंका जताई जा रही है। युवक का शव पुराना बस स्टैंड के समीप मंगलवार की रात को लोगों ने देखा था। उसका शरीर अकड़ा पड़ा था और शरीर पर पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं थे।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर की ओर से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इसलिए शाम होते ही कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो जा रही है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण राहत जरूर है। वायुमंडल में नमी की मात्रा नहीं होने के कारण कोहरे की स्थिति नहीं बनी है।

इसलिए दिन में तेज धूप निकल रही है। वहीं आने वाले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान 5 से 4 डिग्री के बीच बना रहेगा। अंबिकापुर में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

Man died due to cold: पुराना बस स्टैंड में मिली युवक की लाश

मंगलवार की रात को एक अज्ञात युवक की लाश (Man died due to cold) पुराना बस स्टैंड के पास खुले आसमान के नीचे पड़ी मिली। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है।

आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ठंड (Man died due to cold) के कारण हुई है। क्योंकि उसके शरीर पर पर्याप्त गर्म कपड़े भी नहीं थे। शव अकड़ा हुआ था। मृतक भीक्षाटन कर अपना भरण-पोषण करता था।

पाट क्षेत्रों में तापमान 4 डिग्री के करीब

अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री है, वहीं पाट क्षेत्रों का तापमान 4 डिग्री के करीब है। बलरामपुर के सामरीपाट व सरगुजा के मैनपाट का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में दिन में भी राहत (Man died due to cold) नहीं है। ठंड से लोगों का हाल बेहाल है।

Updated on:
11 Dec 2025, 8:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी