अंबिकापुर

Medical Shops Closed: सरगुजा में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, केमिस्ट बोले- ऑनलाइन दवाइयां सेहत कर रहीं खराब, विरोध में निकाली रैली

Medical Shops Closed in Surguja: ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले अंबिकापुर में बंद रहीं सभी मेडिकल दुकानें, ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री बंद करने की मांग
2 min read
Medical shops closed, Chemist on strike
Medical shop closed in Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (एआईओसीडी) के तत्वावधान में सरगुजा के केमिस्टों द्वारा भी ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री का विरोध (Medical Shops Closed in Ambikapur) किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग में संचालित सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं। मेडिकल दुकान संचालकों ने विरोध में अंबिकापुर शहर में बाइक-स्कूटी रैली निकाली और ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री बंद करने सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवाइयां लोगों की सेहत खराब कर रही हैं, इससे समझौता नहीं किया जा सकता है।

ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के देशव्यापी मेडिकल दुकानें बंद रखने का असर अंबिकापुर में भी देखने को मिला। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ के आह्वान पर यहां की दवा दुकानें (Medical Shops Closed) पूरी तरह बंद रहीं। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ का कहना कि ऑनलाइन दवाइयां आज जन-स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। लोग सब कुछ ऑनलाइन खरीद सकते हैं, लेकिन सेहत के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।

Chemist slogans (Photo- Video grab)

ऑनलाइन आने वाली दवाओं (Online medicines) की गुणवत्ता, उनके स्रोत और सत्यता का कोई पुख्ता मानक या रिकॉर्ड नहीं है, जिससे इसके दुरुपयोग और नशे की प्रवृत्ति बढऩे की चिंताजनक स्थिति पैदा हो रही है। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा शहर के अग्रसेन चौक से जयस्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड होते हुए घड़ी चौक तक बाइक रैली भी निकाली गई।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने चेतवानी दी है कि यदि सरकार द्वारा ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री पर कोई ठोस रोक या कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो केमिस्ट एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। वहीं आज आयोजित हड़ताल के दौरान केमिस्टों ने नारे लगाए।

Chemist Bike rally (Photo- Patrika)

Medical Shops Closed: इन जगहों पर मिल रही दवाइयां

मेडिकल दुकानें बंद रहने का असर मरीजों पर भी देखा जा रहा है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में शासकीय अस्पताल, जनऔषधि केंद, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर एवं अन्य उपलब्ध औषधि केंद्र खुले रहे, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

Updated on:
20 May 2026 01:42 pm
Published on:
20 May 2026 01:42 pm
Also Read
View All
Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

Bear Attack on Woman: मैनपाट में खुखड़ी बीन रही थी महिला, अचानक आ धमका भालू, चेहरे पर मारा पंजा, हुई बेहोश

Wildlife Smuggling: धर्मशाला में कमरा नंबर 205 में पड़ा छापा, बलरामपुर में हाथी के 3 जबड़ों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार

Ambikapur Crime News: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पत्नी के साथ बनारस गया था सब-इंजीनियर, लौटा तो घर में हो चुकी थी बड़ी चोरी

Crime Against Woman: चरित्र शंका पर पत्नी की डंडे से पिटाई, जेठ बोला- इसे मार डालो, फिर कमरे में बंद कर लगाया ताला