अंबिकापुर

Mercedes car: मर्सिडीज कार खरीदी के नाम पर डॉक्टर से 48 लाख की ठगी, मुंबई के जीजा-साले ने लगाई चपत

Mercedes car: शुरुआत में साढ़े 14 लाख रुपए देने के बाद आरोपियों ने दूसरी मर्सिडीज कार डॉक्टर को उपयोग के लिए भेजी, पूरे रुपए लेने के बाद उक्त कार भी धोखे से ले गए
3 min read
Mercedes car

अंबिकापुर. Mercedes car: मर्सिडीज कार दिलाने के नाम पर शहर के एक डॉक्टर से मुंबई के 2 व्यक्तियों ने 48 लाख रुपए लिए थे। दोनों जीजा-साला हैं। फोन पर डॉक्टर की कार (Mercedes car) के संबंध में लगातार बात हो रही थी। लेकिन अब उन्होंने डॉक्टर का फोन उठाना बंद कर दिया। डॉक्टर को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


शहर के चोपड़ापारा निवासी डॉ. अभिजीत जैन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। शहर के ही डॉक्टर अमित असाटी ने मर्सिडीज कार खरीदी की थी। इसे देखकर अभिजीत जैन ने भी खरीदने का मन बनाया। अमित असाटी ने उक्त कार को मुंबई से खरीदी थी।

कार के संबंध में बात करने के लिए डॉ. अमित असाटी ने डा. अभिजीत जैन को फोन नंबर दिया था। उक्त नंबर के माध्यम से अभिजीत जैन ने जैद खान व हफीजल रहमान निवासी मुंबई से संपर्क किया। दोनों जीजा-साला हैं। दोनों ने डॉ. अभिजीत जैन के मोबाइल पर मर्सिडीज कार की फोटो भेजी, जो उन्हें पसंद आई। उक्त कार की कीमत 48 लाख रुपए बताई गई।

कई बार में दिए 48 लाख रुपए

डॉ. अभिजीत ने उक्त कार को खरीदने के लिए वर्ष 2020 में पहले 14.50 लाख रुपए जीजा-साला द्वारा दिए गए खाता नंबर में डाल दिया। 14.50 लाख रुपए लेने के बाद कार विक्रेताओं ने अपने ड्राइवर के माध्यम से दूसरी मर्सिडीज कार डॉ. अभिजीत जैन को चलाने के लिए अंबिकापुर भेजी।

इस दौरान उन्होंने कार रख ली और 17.50 लाख रुपए ड्राइवर को देकर भेज दिया। इसके बाद डॉ. अभिजीत जैन द्वारा अपनी पसंद की कार भेजने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा और पैसे की मांग की गई। इसके बाद उनके द्वारा पुन: 11 लाख रुपए आरोपियों द्वारा दिए गए खाता नंबर में डाला गया। इसके बावजूद दोनों ने डॉक्टर के पसंद की कार नहीं भेजी।

आरोपियों ने दी हुई कार भी छलपूर्वक ली वापस

आरोपी जैद खान 7 फरवरी 2021 को अंबिकापुर आया और डॉ. जैन को चलाने के लिए दी गई कार को यह बोल कर ले गया कि आपकी पसंद की कार अपने ड्राइवर के माध्यम से भेज देंगे। इस दौरान डॉ. जैन ने शेष बचे 5 लाख रुपए भी उसे दे दिया। आरोपी रुपए व कार लेकर वापस चला गया।

इसके बाद पसंद की कार भेजने के लिए डॉ. अभिजीत जैन को वह टालमटोल करता रहा। बीते 3 माह से आरोपियों द्वारा डॉ. अभिजीत जैन का फोन भी रिसीव नहीं किया जा रहा है। परेशान होकर उन्होंने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जैद खान व हफीजल रहमान निवासी मुंबई के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
29 Jul 2024 08:29 pm
Published on:
29 Jul 2024 08:29 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video