अंबिकापुर

Naib Tehsildar Beaten Case: विधायक बोले- मैं किसी भी तरह के टेस्ट के लिए तैयार, चाहे वह नार्को टेस्ट ही क्यों न हो, देखें Video

Naib Tehsildar Beaten Case: नायब तहसीलदार ने की है नार्को टेस्ट की मांग, नायब तहसीलदार ने सीतापुर विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का लगाया है आरोप, नायब तहसीलदार पर लगा है विधायक की बहन से बद्तमीजी का आरोप
2 min read
Naib Tehsildar Beaten case, Narco Test
Sitapur MLA RamKumar Toppo (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक और नायब तहसीलदार का मामला (Naib Tehsildar Beaten Case) तूल पकड़ चुका है। नायब तहसीलदार से पिटाई के मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार कामबंद-कलमबंद हड़ताल पर हैं। इसी बीच नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने शासन से इस मामले में नार्को टेस्ट की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि यदि मैंने उनकी बहन या एक अन्य महिला के साथ गलत व्यवहार किया है तो मेरा नार्को टेस्ट करा लें। इसके बाद विधायक, उनकी बहन व एक अन्य महिला का भी कराएं। इस पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि मैं किसी भी लेवल के जांच के लिए तैयार हूं, चाहे वह नार्को टेस्ट ही क्यों न हो।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि मैं शुरु से कहता आ रहा हूं कि हम निष्पक्ष जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसमें जो भी जांच की मांग होगी, मैं सभी जांच के लिए तैयार हूं। यदि नार्को टेस्ट (Narco test) भी होता है तो उसके लिए भी तैयार हूं। जांच में न सहयोग करने वाली कोई बात नहीं है।

मेरा ये कहना है कि चाहे पुलिस का या जिस भी लेवल का जांच हो, रामकुमार टोप्पो उसके लिए तैयार है। किसी भी जांच में बाधा नहीं बनूंगा। विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में सरगर्मियां और बढ़ गई हैं।

बता दें कि नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar Tushar Manik) के खिलाफ विधायक की बहन सीमा धनकी के अलावा एक अन्य महिला ने 29 मई को सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसने कहा है कि नगर पंचायत चुनाव के दौरान नायब तहसीलदार ने उससे अकेले में समय बिताने की बात कही थी।

वे गलतफहमी में न रहें

विधायक (Sitapur MLA RamKumar Toppo) ने कहा कि सभी को मालूम है कि किसी भी घटना को छिपाने या दबाने के लिए दूसरे आरोप लगा दिए जाएं, यह उचित नहीं है। यदि वे ऐसा समझते होंगे कि कार्रवाई नहीं होगा तो बिल्कुल गलतफहमी में न रहें। कार्रवाई तो होगी। सबसे पहले यह जानना होगा कि आरोप-प्रत्यारोप का मामला क्यों आया? यह सब जांच का विषय है। दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हुआ है, इसमें पुलिस जांच करेगी और सभी जांच में मैं पूरा सहयोग करूंगा।

Naib Tehsildar Beaten Case: कलाकेंद्र में कर रहे हड़ताल

सरगुजा के तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से कामबंद, कलमबंद हड़ताल पर हैं। वे शहर के कलाकेंद्र मैदान में आज इकट्ठा हुए और हड़ताल किया। उनका कहना है कि जब तक विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होगी, वे हड़ताल पर रहेंगे।

Updated on:
01 Jun 2026 02:48 pm
Published on:
01 Jun 2026 02:48 pm
Also Read
View All
Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात