अंबिकापुर

Murder in Ambikapur: पत्नी को थी शराब की लत, अवैध संबंध का भी था शक, गुस्साए पति ने बेटी के साथ मिलकर मार डाला

Murder in Ambikapur: पिता व बेटी ने मिलकर डंडे व हाथ-मुक्के से इतना पीटा की हालत हो गई थी गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती, लेकिन दूसरे दिन ही हो गई मौत, पुलिस ने पिता-पुत्री को किया गिरफ्तार
2 min read
Murder in Ambikapur
Ambikapur Kotwali (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के घुटरापारा में 29 दिसंबर की शाम को शराब पीने के आदी महिला को उसके पति ने बेटी के साथ मिलकर डंडे से बेदम पिटाई कर दी। महिला जख्मी हालत में पूरी रात घर में पड़ी रही। दूसरे दिन उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत (Murder in Ambikapur) हो गई। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर अवैध संबंध का भी शक था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता व पुत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहर के घुटरापारा निवासी दुर्गा हरि पति धन्नू हरि उम्र 44 वर्ष को शराब पीने की लत थी। वह शराब के नशे में अक्सर कहीं चली जाती थी और कई दिन बाद आती थी। उसकी इस आदत से उसका पति व घर वाले परेशान रहते थे। पति को उसके चरित्र पर भी शक था। 21-22 दिसंबर को दुर्गा (Murder in Ambikapur) घर में बिना बताए कहीं चली गई थी।

परेशान पति ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चलने पर वह अपने ससुराल नमनाकला में फोन लगाकर पूछा तो वहां नहीं आने की बात कही गई। सप्ताहभर बाद 29 दिसंबर की शाम को महिला शराब के नशे में घर पहुंची। एक सप्ताह तक गायब रहने व शराब पीने को लेकर घर में विवाद हुआ। इसी बीच गुस्साए पति ने अपनी बेटी सोनामती के साथ मिलकर डंडे से उसकी बेदम पिटाई (Murder in Ambikapur) कर दी।

घर में पड़ी रही पूरी रात

पति व बेटी द्वारा मारपीट किए जाने से महिला बेहोश (Murder in Ambikapur) हो गई और पूरी रात घर में जख्मी हालत में पड़ी रही। दूसरे दिन तबियत बिगडऩे पर परिजन ने उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 30 दिसंबर को ही उसकी मौत हो गई।

पिता-पुत्री गिरफ्तार

महिला की मौत के बाद मिशन अस्पताल पुलिस सहायता केन्द्र द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच के लिए कोतवाली भेजा गया था। कोतवाली पुलिस ने मामले (Murder in Ambikapur) की जांच के बाद आरोपी पिता धन्नू हरि व उसकी पुत्री सोनामती को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
02 Jan 2026 08:26 pm
Published on:
02 Jan 2026 08:26 pm
Also Read
View All
Somnath Swabhiman Yatra: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ में गया सरगुजा का ग्रामीण महाराष्ट्र से लापता, खोजने पत्नी ने गिरवी रखी जमीन

Surguja SSP Fake FB ID: सरगुजा एसएसपी की ठगों ने बनाई फेसबुक आईडी, भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट, मांग रहे नंबर

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

Wasseypur Gangster Case: गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य फरार, धनबाद पुलिस पकडऩे आई थी अंबिकापुर

Ambikapur Chain Snatching: शिक्षा विभाग की सहायक संचालक से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, बाइक सवारों ने DEO ऑफिस के सामने बनाया शिकार, CCTV में कैद वारदात