अंबिकापुर

Murder news: संतान नहीं होने पर दंपती में होता रहता था विवाद, फिर शराब के नशे में पत्नी ने कर दी पति की हत्या, हुई फरार

Murder news: मैनपाट में पति-पत्नी रात में पी रहे थे शराब, इसी बीच फिर संतान को लेकर दोनों के बीच हो गया विवाद, हत्या करने के बाद पत्नी हो गई फरार
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 6:52 PM IST
Murder news

अंबिकापुर. मैनपाट के नर्मदापुर निवासी दंपती के कोई संतान नहीं थे। इस वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात दोनों शराब पी रहे थे। इस बीच संतान की बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया और पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर पति की हत्या कर दी। हत्या (Murder news) के बाद वह फरार हो गई। सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है।

मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर के खालपारा निवासी बलिराम माझी 28 वर्ष अपनी पत्नी नइहरो बाई 26 वर्ष के साथ रहता था। शादी के 5 साल बीत जाने के बाद भी दोनों के कोई संतान नहीं थे। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद (Murder news) होता रहता था। दोनों एक-दूसरे को कसूरवार ठहराते थे।

मंगलवार की रात दोनों घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच संतान नहीं होने को लेकर फिर विवाद हो गया। इसी बीच नशे में पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पति के सिर व कनपटी पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे पति लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत (Murder news) हो गई।

सुबह रिश्तेदार ने देखी लाश

हत्या करने के बाद पत्नी वहां से फरार हो गई। इधर सुबह गांव में ही रहने वाला मृतक का रिश्तेदार युवक वहां पहुंचा तो देखा कि बलिराम का शव (Murder news) खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। वहीं उसकी पत्नी घर से गायब है। फिर उसने इसकी सूचना कमलेश्वरपुर थाने में दी।

Murder news:पुलिस कर रही पत्नी की तलाश

घर में ग्रामीण की लाश (Murder news) पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। रिश्तेदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

Updated on:
25 Dec 2024, 6:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Goat Thief gang: आधी रात लग्जरी कार से आए चोर! घर का ताला तोड़ा और सामान छोड़ ले उड़े 5 बकरे-बकरियां, सक्रिय है गिरोह

Chhattisgarh Politics: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत की बात पर भाजपा विधायक ने कहा- पहले वे अपना मूंछ क्यों नहीं मुड़वा रहे? See Video

Ambikapur Theft Video: दुकान के काउंटर से हर बार रुपए निकालकर अंडर गारमेंट में छिपा लेती थी महिला, CCTV फुटेज देख संचालक के उड़े होश

Kabra Elephant: रेडियो कॉलर लगाने के बाद भी गायब हुआ कबरा हाथी, दक्षिण अफ्रीका से मंगाया सिस्टम निकला फेल? उठे सवाल

Ambikapur News: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की PHD प्रवेश प्रक्रिया पर उठे सवाल! अधिवक्ता बोले- मेरिट सूची में की गई है गड़बड़ी