जिला परिवहन अधिकारी विनय सोनी ने बताया कि प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों को जोन के अनुसार बांटा गया है, जहां उच्च सुरक्षा पंजीयन चिन्ह (HSRP number plate) लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 व केंद्रीय मोटरयान नियम 1989 के प्रावधानों, सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में एचएसआरपी लगाया जाना है।