सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरिमकेला निवासी सनमुनी 40 वर्ष का पति पहल राम शराब पीने का आदी है। वह 8 दिसंबर को शराब पीने के लिए पत्नी (Wife murder) से रुपए मांग रहा था। रुपए नहीं देने से नाराज होकर रात करीब 8 बजे पहल राम पत्नी के साथ डंडे व हाथ मुक्के से मारपीट करने लगा।