अंबिकापुर

Ramgarh Mahotsava: ऐतिहासिक धरोहर रामगढ़ में नई दिल्ली के कलाकार करेंगे रामलीला, अंतिम दिन शामिल होंगे सीएम

Ramgarh Mahotsava 2026: आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का कल होगा शुभारंभ, ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम
2 min read
Ramgarh Mahotsava
Ramgarh mahotsava, रामगढ़ की प्राचीनतम नाट्यशाला (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम दिवस 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 (Ramgarh Mahotsava in Surguja) का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व, साहित्य एवं पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव में जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, इतिहासकार, कलाकार, पर्यटक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। महोत्सव की खास बात यह है कि इस बार नई दिल्ली के कलाकार रामलीला की प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव (Ramgarh festival) का शुभारंभ 29 जून को सुबह 10:30 बजे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा। दिनभर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य, लोकगीत एवं पारंपरिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। शाम को प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक एवं सांस्कृतिक कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से महोत्सव की गरिमा बढ़ाएंगे।

Ramgarh Mahotsava 2026, रामगढ़ महोत्सव के लिए सजा मंच (Photo- Patrika)

वहीं भव्य रामलीला का मंचन नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव के दौरान अतिथियों को विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा, ऐतिहासिक जोगीमारा गुफा, रामगढ़ पर्वत श्रृंखला तथा अन्य महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

इतिहास एवं पुरातत्व विशेषज्ञ इन धरोहरों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व की पूरी जानकारी देंगे। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 30 जून को साहित्य, इतिहास एवं संस्कृति पर केंद्रित परिचर्चाएं, लोककलाओं की प्रस्तुति, जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन, स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकार (Surguja artists) भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे।

CM in Ramgarh Mahotsava: समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

रामगढ़ महोत्सव का समापन 30 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) के मुख्य आतिथ्य में होगा। समापन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्कृष्ट प्रतिभागियों, कलाकारों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सीएम महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार भी व्यक्त करेंगे।

Ramgarh Mahotsava, रामगढ़ पहाड़ (Photo- Patrika)

पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा नया आयाम

रामगढ़ महोत्सव (Historical place Ramgarh) के माध्यम से सरगुजा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को रामगढ़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पुरातात्विक धरोहरों तथा स्थानीय जनजातीय संस्कृति को निकट से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों, साहित्यकारों, कलाकारों, विद्यार्थियों एवं पर्यटकों को यहां आमंत्रित किया है।

Updated on:
28 Jun 2026 06:55 pm
Published on:
28 Jun 2026 06:55 pm
Also Read
View All
Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

Ambikapur में फिर पकड़ी गई महुआ दारू की फैक्टरी, 135 लीटर शराब और 4700 किलो लाहन के साथ महिला गिरफ्तार

Elephant Killed Farmer in Surajpur: खाद लेकर बाइक से लौट रहे किसान को हाथी ने मार डाला, ग्रामीणों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम

Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि