अंबिकापुर

Brutal Murder: पीपल पेड़ के नीचे बुजुर्ग की हत्या, भैंसें हो गई थीं चोरी तो मुर्गी और चावल लेकर पहुंचा था आधी रात

Old age man murder: हत्या के पीछे गांव के ही 3 युवकों का बताया जा रहा है हाथ, 2 दिन पहले युवक ने बुजुर्ग को जड़ दिए थे थप्पड़ तो टांगी के बट से किया था वार

3 min read
Brutal murder
Brutal murder, पीपल पेड़ के नीचे पड़ा शव, जांच करती फॉरेंसिक टीम (Photo- Patrika)

बतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोकसरी स्थित देवगुड़ी में रविवार की सुबह एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान गांव के ही संतलाल उर्फ बिरहा (Murder in Surguja) के रूप में हुई है। शव के पास ही मुर्गी और चावल पड़ा था। बताया जा रहा है कि उसकी भैंसें घर से गायब थीं, इस वजह से वह मुर्गी और चावल लेकर पता करने पहुंचा था। इधर हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए बतौली पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है।

बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोकसरी के ग्रामीणों ने रविवार की सुबह बंधवाटिकरा स्थित देवगुड़ी में पीपल वृक्ष के नीचे संतलाल उर्फ बिरहा पिता भगवान कंवर उम्र 55 वर्ष का शव औंधे मुंह बैठे हालत देखा। अज्ञात लोगों द्वारा किसी भारी वस्तु या डंडे से वार कर हत्या (Murder case) किए जाने की आशंका जताई गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि संतलाल शनिवार की शाम अपने बेटे दिनेश के साथ ग्राम कुनकुरी स्थित अपने मामा जीवन नाथ के घर गया था। वहां दिनेश शादी समारोह में व्यस्त हो गया, जबकि संतलाल देर रात अपने गांव लौट आया। इसके बाद वह बंधवाटिकरा स्थित देवगुड़ी पहुंचा, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

Murder in Surguja, पेड़ के नीचे पड़ा बुजुर्ग का शव (Photo- Patrika)

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विवेक सेंगर के निर्देशन में पुलिस टीम के अलावा फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कुमार नागवंशी और आकाश कन्नौज की टीम मौके पर पहुंचे। टीम ने शव के पास से सरई का गेड़ा, डंडा, मोबाइल और टांगी बरामद (Brutal murder case) की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, इस आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी।

Murder case: भैया-भाभी का ये कहना

मृतक के बड़े भाई बिंद्रराम और भाभी लग्नकुंवर ने बताया कि संतलाल रात करीब 1 बजे घर पहुंचा था। घर का दरवाजा खुला मिला और कोठे में बंधे एक जोड़ी भैंसें गायब थीं, इससे वह काफी चिंतित हो गया। इसके बाद वह पूजा-अर्चना के लिए मुर्गी और चावल लेकर अकेले देवगुड़ी चला गया। वहीं अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या (Old age villager murder) कर दी।

परिजनों ने बताया किए संतलाल के घर पहुंचने से पहले रात करीब 12 बजे बाइक सवार 3 युवक गांव में उसका नाम लेकर आवाज लगा रहे थे। आरोप है कि वही युवक भैंसें भी अपने साथ ले गए। इस दौरान डर की वजह से परिवार के सदस्य घर से बाहर नहीं निकले थे।

युवाओं के साथ हुआ था विवाद

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव का ही युवक जानचंद अपने 2 साथियों के साथ संतलाल के बड़े भाई के घर के आंगन में शराब पी रहा था। इसी दौरान संतलाल वहां पहुंचा और युवक से कर्ज को लेकर सवाल किया। इस पर शराब के नशे में युवक ने संतलाल को थप्पड़ मार दिए।

जवाब में संतलाल ने टांगी के बट से युवक पर हमला (Attack by axe) कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया था। घटना के बाद संतलाल थाने में शिकायत करने निकल पड़ा था, लेकिन रास्ते में मामा के घर रुक जाने के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा सका। अब संतलाल की हत्या के बाद पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच के दायरे में लेकर चल रही है।

Published on:
21 Jun 2026 09:04 pm
Also Read
View All
Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

Murder in Surguja: 2 छोटे भाइयों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर की बड़े भाई की हत्या, एक है नाबालिग

Constable-Driver Brutally Beaten: सूरजुपर डायल-112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, हुए बेहोश, सडक़ हादसे की सूचना पर पहुंचे थे दोनों

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video

BJP Leader Murder Case: कोरिया तिहरे हत्याकांड के 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाए गए थे भाजपा नेता समेत 3 लोग