अंबिकापुर

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम

Surguja News: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपड़े की दुकान से 2 दिन पूर्व 2 लाख 8 हजार रुपए की हुई थी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वायड को किया जाएगा पुरस्कृत
2 min read
Thieves arrested with 2 lakh cash
Surguja police, पुलिस गिरफ्त में आरोपी व डॉग कोका (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतीपुर स्थित कपड़ा दुकान से 2 लाख रुपए की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रशिक्षु डीएसपी के निर्देशन में पुलिस डॉग ‘कोका’ सीधे संदेहियों के घर तक पहुंची और पूछताछ के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी रकम से अधिक 2 लाख 8 हजार 580 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अब चोरी का मामले का खुलासा करने में मदद करने वाले डॉग स्क्वायड को डीआईजी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर भाठापारा निवासी सुरेश महाजन 4 सितंबर को झारखंड के गुमला गया था। दूसरे दिन लौटे तो दुकान में लगा डीवीआर और करीब 2 लाख रुपए कैश गायब (Theft in shop) मिले। शिकायत पर दरिमा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी राजेश अग्रवाल ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजकर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए।

Surguja police, आरोपी जिन्होंने की थी चोरी (Photo- Patrika)

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद थाना प्रभारी और डॉग हैंडलर ने पुलिस डॉग ‘कोका’ को मौके पर ले जाकर वहां मिले कपड़े की पहचान कराई। कपड़े की गंध पहचानने के बाद कोका सीधे संदेहियों के घर तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चोरी (2 thieves arrested) की बात स्वीकार करने पर पुलिस ने ग्राम मोतीपुर निवासी सिद्धार्थ निषाद उर्फ रानू (25) और कबीर दास उर्फ विक्की (21) को गिरफ्तार कर लिया।

पहले दुकान में करते थे काम

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार (Thieves) दोनों आरोपी पहले उक्त कपड़ा दुकान में काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ निषाद पूर्व में चोरी के एक मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल जा चुका है। इसके बाद पीडि़त दुकान संचालक ने उसे दुकान से निकाल दिया था। वहीं कबीर दास को भी रक्षाबंधन के समय दुकान से हटा दिया गया था।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने दुकान में चोरी करने की योजना बनाई थी। घटना के बाद दुकान में लगे डीवीआर को तोडक़र उसके टुकड़े कर दिए और साक्ष्य छिपाने के लिए उसे ग्राम बेलखरिखा स्थित नदी में फेंक दिया था।

Surguja Dog Squad: डॉग स्क्वाड को मिलेगा इनाम

मामले के खुलासे में पुलिस डॉग कोका और उसके हैंडलर आरक्षक कुलेश्वर साहू एवं नीरज वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीआईजी ने डॉग स्क्वाड और पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत (Dog squad award) करने की घोषणा की है। कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी निशांत गौरव कुर्रे, एसआई सत्येंद्र सिंह, प्रशिक्षु एसआई देव सिंह, एएसआई मनोज सिंह के अलावा आरक्षक अखिलेश यादव, मकर ध्वज, सुरेश यादव, भूपेंद्र सिंह व रंजीत गुप्ता शामिल रहे।

Updated on:
08 Sept 2026 07:42 pm
Published on:
08 Sept 2026 07:23 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य को हटाया, हॉस्टल अधीक्षिका को नोटिस, कलेक्टर से मिलने 100 छात्राएं पहुंची थीं पैदल

Minister Breakfast: मंत्री रामविचार नेताम को पत्नी ने परोसा देशी नाश्ता, कहा- पतिदेव बड़ा चाव से खाते हैं, स्वाद लेकर मंत्री बोले- वाह!- देखें Video

Ambikapur News: लुधियाना से लाया गया 17 वर्षीय युवराज, 2 ठेकेदार बेहोशी की हालत में छोडक़र फरार, हुई मौत

Surguja School: स्कूल भवन इतना जर्जर कि हर पल हादसे का बना है डर, इंजीनियर ने कहा- डिस्मेंटल करना होगा

Ambikapur-Bilaspur NH होगी फोरलेन, 50-50 मीटर के दायरे में आने वाली जमीन की खरीद-ब्रिकी पर लगा प्रतिबंध