अंबिकापुर

Police vehicle theft: पुलिस ने मारा छापा तो छत से कूद गया गांजा तस्कर, फिर पुलिस की बोलेरो लेकर हुआ फरार

Police vehicle theft: प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस गांजा तस्कर के घर मारने पहुंची थी छापा, आरक्षक के पॉकेट से गिर गई थी बोलेरो की चाबी, आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Police vehicle theft
Police vehicle (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। गांजा तस्कर के घर पर रेड मारने पहुंची कोतवाली पुलिस के साथ अजब-गजब घटना हो गई। दरअसल प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम जब पुलिस अपना बोलेरो वाहन खड़ा कर गांजा तस्कर के घर घुसी तो तस्कर छत से कूद गया और पुलिस की गाड़ी लेकर फरार (Police vehicle theft) हो गया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर में वाहन को शहर के राम मंदिर रोड से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे शहर के सतीपारा निवासी गांजा तस्कर मुकेश नामदेव के घर छापा मारने पहुंची। पुलिस की टीम ने सरकारी वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 03 ए-1050 उसके घर के पास ही खड़ी की। इसी दौरान ड्राइवर (Police vehicle theft) की जेब से वाहन की चाबी गिर गई।

वहीं पुलिस को घर में घुसते देख मुकेश नामदेव अपनी छत से कूद गया और नीचे गिरी चाबी उठा लिया। वह तत्काल ही पुलिस के वाहन में बैठा और उसे लेकर फरार हो गया।

इधर पुलिस उसका घर खंगालने के बाद जब बाहर निकली तो वाहन गायब (Police vehicle theft) था। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी होने के बाद उन्होंने आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी मुकेश नामदेव वाहन लेकर भागता दिखा।

Police vehicle theft: राम मंदिर रोड से दबोचा गया

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम ब्रह्मरोड पार करते हुए राम मंदिर रोड में पहुंची तो वहां आरोपी मुकेश नामदेव वाहन में मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे वाहन (Police vehicle theft) समेत दबोच लिया। वाहन मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

पुलिस वाहन तक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहुंचने की बात कह रही है, लेकिन यह भी चर्चा है कि प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल वाहन में ही छूट गया था। इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उसके पास पहुंची थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेजने (Police vehicle theft) की तैयारी शुरु कर दी है।

Updated on:
28 Apr 2026 02:02 pm
Published on:
28 Apr 2026 02:02 pm
Also Read
View All
Narcotic Injection Smuggling: नशीले इंजेक्शन का कर रहे थे कारोबार, बलरामपुर से सप्लायर और अंबिकापुर से विक्रेता गिरफ्तार

Surguja Toilet Scam Case: गबन किसी और सरपंच ने किया, पुलिस ने किसी और सरपंच को गिरफ्तार कर कोर्ट में कर दिया पेश, मचा बवाल

Ambikapur News: महिला ने किया प्रेम विवाह तो समाज ने तोड़ लिया था नाता, मौत के बाद भी जारी रहा बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Surguja News: नहीं पकड़े गए CCTV में कैद 1 करोड़ की ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपी, नाराज व्यापारियों ने कारगिल चौक पर किया चक्काजाम

Surguja Police: शहर में 90 सीसीटीवी कैमरे में 70 खराब, अपराध सुलझाने में पुलिस के सामने चुनौती, SSP बोले- फर्क नहीं पड़ रहा