अंबिकापुर

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

Surguja Cricket: सरगुजा के लिए गौरव का क्षण, इससे पहले अंबिकापुर के आशुतोष सिंह का वर्ष 2016 में हुआ था चयन, छत्तीसगढ़ के लिए लगाया था पहला शतक
2 min read
Chhattisgarh Ranji Crickete Team
Cricket News, क्रिकेटर राहुल प्रधान (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की रणजी क्रिकेट टीम (Chhattisgarh Ranji Team) में 10 साल बाद फिर सरगुजा से एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। सीतापुर ब्लॉक निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल प्रधान (Cricketer Rahul Pradhan) पर चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाते हुए उनका चयन किया है। राहुल प्रधान के चयन से छत्तीसगढ़ क्रिकेट के इतिहास में सरगुजा का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। इसके पूर्व बल्लेबाज आशुतोष सिंह का चयन छत्तीसगढ़ की सीनियर रणजी टीम में हुआ था। राहुल को रणजी ट्रॉफी में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने से जिले के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाडिय़ों में उत्साह का माहौल है।

बता दें कि राहुल प्रधान लंबे समय से सरगुजा क्रिकेट संघ (Surguja Cricket Sangh) से जुड़े हुए हैं और स्थानीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकषित कराते रहे हैं। विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालने के साथ बल्लेबाजी में भी उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन का परिणाम है कि अब उन्हें छत्तीसगढ़ की सीनियर टीम में जगह मिली है।

सरगुजा के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले बल्लेबाज आशुतोष सिंह (Ranji Player Ashutosh Singh) रणजी स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। आशुतोष ने 6 अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी 2016-17 में छत्तीसगढ़ के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपने डेब्यू मुकाबले में ही शतक लगाकर इतिहास रचा था। 2017-18 सत्र में वे छत्तीसगढ़ टीम के प्रमुख रन स्कोरर में शामिल रहे।

राहुल प्रधान के चयन पर स्थानीय कोच, खिलाडिय़ों और क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग बधाई दे रहे हैं। राहुल के चयन को सरगुजा क्रिकेट के लिए नई संभावनाओं और युवा खिलाडिय़ों के बढ़ते आत्मविश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

Chhattisgarh Ranji Team: स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बनेंगे प्रेरणा

सरगुजा जैसे आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्र से दो खिलाडिय़ों का रणजी स्तर तक पहुंचना स्थानीय युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है। क्रिकेट से जुड़े लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और नियमित अवसर मिलें तो सरगुजा से आने वाले दिनों में और भी खिलाड़ी राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Updated on:
27 Sept 2026 08:19 pm
Published on:
27 Sept 2026 08:19 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: मां तो आखिर मां ही होती है! मधुमक्खियों ने किया हमला तो 10 वर्षीय बेटे से बोली- यहां से भाग जा, चली गई जान

Surguja News: देखते ही देखते ढह गया घर, बाल-बाल बचे पति-पत्नी और 4 बच्चे, मलबे में दब गया सारा सामान, See Video

Surguja Police: खाकी का भी नहीं रहा खौफ! प्रशिक्षु डीएसपी पर हमला, कार में भी तोडफ़ोड़, 6 आरोपी भेजे गए जेल

Ambikapur Land Fraud: तालाब की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर 40 लाख में सौदा, कलेक्टर ने कराई जांच, मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Ambikapur News: 19 वर्षीय युवक ने घुनघुट्टा बांध में लगाई छलांग, 20 घंटे बाद मिला शव, इंस्टाग्राम में लगाया था आशिकी-2 का स्टेट्स