अंबिकापुर

Ramgarh Pahad: केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रामगढ़ पर्वत के मुद्दे में राज्य सरकार को जांच के दिए निर्देश, पूर्व डिप्टी सीएम के पत्र पर लिया एक्शन

Ramgarh Pahad: केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने जांच के बाद मांगी है रिपोर्ट, सिंहदेव ने 30 अगस्त को सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्रालय को लिखा था पत्र
less than 1 minute read
Ramgarh Pahad
Former Deputy CM and Ramgarh Pahad (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. रामगढ़ पर्वत (Ramgarh Pahad) के मुद्दे पर केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को जांच के निर्देश दिए हैं। दरअसल पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस मुद्दे को उठाते हुए पत्र लिखा था। इस पर एक्शन लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री के पत्र पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ वन विभाग को निष्पक्ष जांच और न्यायोचित कार्रवाई करने कहा है। यह पत्र केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा भेजा गया है।

गौरतलब है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने 30 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रालय और फॉरेस्ट एडवायजरी कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर रामगढ़ पर्वत (Ramgarh Pahad) की धार्मिक, ऐतिहासिक और पारिस्थितिक महत्ता पर चिंता जताई थी।

इस संबंध में पर्यावरण मंत्रालय के सहायक वन संरक्षक ने छत्तीसगढ़ सरकार को एक आदेश जारी कर रामगढ़ (Ramgarh Pahad) के धार्मिक पुरातात्विक एवं पर्यावरणीय संरक्षण को लेकर उठ रहे शिकायतों की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जांच रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय को भेजने कहा है।

काफी गरम है रामगढ़ पर्वत का मुद्दा

दरअसल रामगढ़ पर्वत (Ramgarh Pahad) का मुद्दा इन दिनों काफी गरम है। कोल ब्लॉक केते एक्सटेंशन के लिए वन विभाग ने एनओसी जारी कर दिया है। वन विभाग ने अपनी रिपोर्ट में केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक से रामगढ़ पर्वत की दूरी करीब 11 किमी बताई गई है।

वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव द्वारा कहा गया कि वन विभाग द्वारा गलत जानकारी दी गई है। कोल ब्लॉक के कारण रामगढ़ पर्वत में दरार आ गई है। यदि इस कोल ब्लॉक को स्वीकृति मिलती है तो रामगढ़ पर्वत का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

Updated on:
26 Sept 2025 09:20 pm
Published on:
26 Sept 2025 09:20 pm
Also Read
View All
Surguja Kavad Yatra: कैलाश गुफा के लिए निकले 600 से अधिक कांवरिए, 120 किमी की करेंगे पदयात्रा, संत गहिरा गुरु के हैं उपासक

Ambikapur News: एनएच पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को लगाई फटकार, कहा- यहां कभी आते हैं या नहीं…

Ambikapur में फिर पकड़ी गई महुआ दारू की फैक्टरी, 135 लीटर शराब और 4700 किलो लाहन के साथ महिला गिरफ्तार

Elephant Killed Farmer in Surajpur: खाद लेकर बाइक से लौट रहे किसान को हाथी ने मार डाला, ग्रामीणों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम

Surguja Furniture Scam: एसीबी ने 2.70 करोड़ के फर्नीचर खरीदी घोटाले में फर्म संचालक समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार, बिना सप्लाई निकाली राशि