अंबिकापुर

Record break cold: ठंड ने तोड़ा 57 साल का रिकॉर्ड, शीतलहर की चपेट में अंबिकापुर, 7 डिग्री पहुंचा तापमान

Record break cold: नवंबर माह के पहले ही पखवाड़े में ठिठुरन भरी ठंड से कांप रहे लोग, मैनपाट व बलरामपुर जिले के सामरीपाट का पारा पहुंचा 5 डिग्री

2 min read
Cold in Ambikapur city (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड (Record break cold) का कहर जारी है। 57 वर्ष बाद ऐसा देखा जा रहा है कि लोग नवंबर महीने के पहले पखवाड़े से ही ठिठुरने को मजबूर हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मैनपाट व बलरामपुर जिले के सामरीपाट का तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में ठंड का और प्रकोप ज्यादा है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत में आसमान के पूरी तरह मेघ रहित रहने तथा पश्चिमोत्तरी शुष्क हवाओं की निरन्तर और निर्बाध परिसंचरण के कारण इन दिनों उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार शीतलहर (Record break cold) जैसी स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

Cricket news: कूच बिहार ट्रॉफी के लिए सरगुजा के क्रिकेट खिलाड़ी रोहित यादव का छत्तीसगढ़ की टीम में चयन

पिछले दिनों मोन्था चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बादलों की उपस्थिति और वर्षा होने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज हुई थी, लेकिन तूफान का प्रभाव समाप्त होते ही दैनिक न्यूनतम तापमान में गिरावट (Record break cold) हुई है। इस समय अम्बिकापुर सहित पूरा उत्तर छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है।

Morning pic of Surguja (Photo- Patrika)

अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान पिछले 2 दिनों से रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है। पिछले 57 वर्षों के दौरान नवंबर में 20 नवंबर तक के न्यूनतम के सभी रिकॉड्र्स पीछे छूट चुके हैं और वातावरण में शीतलन के नए रिकार्ड स्थापित हो चुके हैं।

तापमान औसत से 6.4 डिग्री नीचे

ऐसा देखा जा रहा है कि नवंबर महीने में पिछले 57 वर्ष बाद रिकॉर्ड तोड़ ठंड (Record break cold) पड़ रही है। शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो औसत से 6.4 डिग्री नीचे है। वहीं मैनपाट व बलरामपुर जिले के सामरीपाट का तापमान लगभग 5 डिग्री तक बना हुआ है। इन दोनों क्षेत्रों में ठंड से लोग ज्यादा प्रभावित हैं।

Record break cold: गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी

नवंबर महीने के पहले सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड (Record break cold) के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों के साथ-साथ फुटपाथ पर भी कंबल, जैकेट, स्वेटर, मोजा-स्कार्फ सहित अन्य उनी कपड़ों की दुकानें सजी हुई हैं। लोग अंबिकापुर के अलावा दूसरे प्रदेश से भी आकर गर्म कपड़ों का कारोबार कर रहे हैं।

अभी राहत की उम्मीद नहीं

दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड (Record break cold) से राहत नहीं मिल रही है। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि पश्चिमोत्तरी शुष्क हवाओं का आने का क्रम जारी है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 को आएंगीं अंबिकापुर, कमिश्नर और आईजी ने किया तैयारियों का निरीक्षण
Published on:
14 Nov 2025 07:51 pm
Also Read
View All
Bulldozer Action Video: शहर के कमोदा विहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच 65 डिसमिल सरकारी जमीन मुक्त

Rape and Viral Photo: शादी करूंगा कहकर युवती से बलात्कार, फिर दूसरी लडक़ी से कर ली शादी, विरोध पर निजी पलों का फोटो-वीडियो किया वायरल

Aman Ojha Murder: अंबिकापुर के अमन ओझा की रंका में हत्या, पत्नी के अफेयर को लेकर वायरल किया था ये Video, कहा था- मेरी हो सकती है हत्या

Couple Skeleton: 6 साल पहले लापता प्रेमी जोड़े का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े देख घरवाले बोले- ये विनोद और ज्योति के हैं

Ambikapur Suicide News: सट्टा में लाखों रुपए हार चुके अंबिकापुर के युवा व्यवसायी ने की आत्महत्या, छोड़े 2 सुसाइड नोट, लिखा- पापा मुझे माफ करना, मैं…