अंबिकापुर

Record break cold: इस वर्ष नंवबर में ठंड ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, 11 दिनों लगातार 10 डिग्री से नीचे रहा न्यूनतम तापमान

Record break cold: नवंबर में 6 डिग्री नीचे तक गया तापमान, मैनपाट व सामरीपाट में 4 डिग्री तक दर्ज किया गया, मौसम वैज्ञानिक का कहना- आसमान साफ होते ही और गिरेगा पारा
2 min read
Record break cold
Cold in Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान के असर के कारण आसमान में बादलों का अंश है। इसलिए तापमान में आंशिक वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन ठंड से विशेष राहत नहीं है। न्यूनतम तापमान अभी भी 8 डिग्री के करीब है। जबकि 2 दिन पूर्व अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तथा मैनपाट व सामरीपाट का 4 डिग्री दर्ज किया गया था। इस वर्ष नवंबर में ठंड ने एक और रिकॉर्ड (Record break cold) बनाया है। माह में 11 दिन लगातार ऐसे रहे, जब तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि सन 1969 से अब तक के प्राप्त न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में इस वर्ष नबम्बर के पूर्वार्ध में पहली बार न्यूनतम तापमान लगातार 11 दिनों तक 10 डिग्री के नीचे रहा है।

हालांकि इसके पूर्व भी नवंबर में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री के नीचे दर्ज होता रहा है और सर्वाधिक 16 दिनों तक 10 डिग्री के नीचे रहने का रिकार्ड सन 1970 तथा 13 दिन का रिकार्ड (Record break cold) पिछले वर्ष 2024 में रहा है।

इसी तरह 1975 और 1981 में यह रिकॉर्ड 11-11 दिनों का था। परंतु ये सभी रिकॉड्र्स नवम्बर के उत्तराद्र्ध में बने थे। जबकि इस वर्ष दिनांक 9 से 19 नवंबर तक लगातार 11 दिन न्यूनतम तापमान के 10 से अधिक दिनों तक नीचे रहने का पहला रिकार्ड (Record break cold) बना है।

तीसरे पायदान पर 2025 का नवंबर

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मासिक औसत न्यूनतम तापमान की दृष्टि से सबसे ठंडी रातों का वर्ष 1996 था, इस वर्ष औसत मासिक न्यूनतम 9.7 डिग्री (Record break cold) था। 9.8 डिग्री के औसत मासिक न्यूनतम के साथ सवसे ठंडा नवंबर सन 1970 का था जबकि तीसरे पायदान पर 2025 का नवंबर रहा। इस वर्ष का औसत न्यूनतम 9.9 डिग्री रहा जो कि सामान्य मासिक औसत से 3.1 डिग्री कम रहा।

Record break cold: मौसम साफ होते ही गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान सक्रिय है। इस कारण इसका असर उत्तर छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है। दक्षिण की ओर से आ रही नमी के कारण कोहरे की स्थिति बनी हुई है। वहीं तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम साफ होते ही तापमान में गिरावट दर्ज (Record break cold) की जाएगी और कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है।

Updated on:
30 Nov 2025 08:25 pm
Published on:
30 Nov 2025 08:25 pm
Also Read
View All
Elephants in Surguja: 12 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 2 मकान तोड़े, रौंद डाली फसल, मिलने पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

Surguja Road Accident: सडक़ हादसे में 2 चचेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, सडक़ पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक

Surajpur Double Murder Case: प्रधान आरक्षक की पत्नी को 33 तो बेटी को 28 बार मारा था चाकू, मिली फांसी की सजा, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली

Attack on Surajpur Police: आरोपियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला, घेरकर ASI और आरक्षक को पीटा, बनाया बंधक

Surajpur Double Murder Case: जेल अधीक्षक बोले- मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर दिखा भय, मुस्कुराते हुए दिया था पोज