अंबिकापुर

Record breaking cold: अंबिकापुर में ठंड ने तोड़ा पिछले 15 वर्ष का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 3.3 डिग्री

Record breaking cold: अंबिकापुर में जनवरी माह में पड़ रही रिकॉर्ड ठंड, पिछले 15 वर्षों में सबसे ठंडा रहा पहला सप्ताह, वर्ष 2011 में औसत न्यूनतम तापमान रहा था इससे कम
less than 1 minute read
Record breaking cold
Cold wave in Ambikapur city (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर में इन दिनों शीतलहर के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनवरी माह के पहला सप्ताह में ठंड ने पिछले 15 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ (Record breaking cold) दिया है। मंगलवार की रात सबसे सर्द रात रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 15 वर्षों में जनवरी के प्रथम सप्ताह का सबसे कम दैनिक न्यूनतम तापमान है।

औसत साप्ताहिक न्यूनतम तापमान की दृष्टि से देखें तो जनवरी के पहले सप्ताह में अब तक का सबसे ठंडा वर्ष 1986 रहा है, जब औसत न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस (Record breaking cold) दर्ज किया गया था। इसके बाद 1978 में यह औसत 4.6 डिग्री और 2011 में 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वर्ष 2026 में जनवरी के पहले सप्ताह का औसत न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो भले ही 1986 या 2011 से अधिक है, लेकिन 2011 के बाद अब तक का सबसे ठंडा (Record breaking cold) पहला सप्ताह माना जा रहा है।

Record breaking cold: उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाएं

मौसम विशेषज्ञ एएम भट्ट के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं (Record breaking cold) और साफ आसमान के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ठंड के इस प्रकोप से जनजीवन प्रभावित हुआ है और सुबह-शाम शीतलहर का असर बना हुआ है। कंपकंपाती ठंड से बचने लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

जनवरी के पहले सप्ताह का औसत न्यूनतम तापमान

2011 - 4.7
2012 - 13.4
2013 - 10.3
2014 - 10.8
2015 - 12.5
2016 - 8.2
2017 - 9.5
2018 - 7.0
2019 - 7.4
2020 - 10.1
2021 - 12.9
2022 - 8.6
2023 - 8.0
2024 - 11.5
2025 - 6.6
2026 - 6.3

Updated on:
07 Jan 2026 07:51 pm
Published on:
07 Jan 2026 07:51 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

Ambikapur रेलवे स्टेशन में ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा था युवक, RPF जवानों ने बुलाया तो भाग निकला, खोलकर देखा और पहुंच गए थाना

Ambikapur News: महामाया पहाड़ से कब्र खोदकर निकाला गया शुभम कश्यप का शव, घरवाले बोले- हत्या कर फांसी पर लटकाया

Fake ACB Officer: अंबिकापुर में 3 फर्जी ACB ऑफिसर अरेस्ट, आबकारी अधिकारी से कहा- तुरंत 1 लाख रुपए और 6 बोतल शराब दो, वरना…

Ambikapur News: टैटू और कपड़े से हुई महामाया पहाड़ पर मिली लाश की शिनाख्त, फंदे से लटका था धड़, गलकर गिर गया था शरीर